ब्रेकिंग
हरदा: कृषि विभाग के संयुक्त दल ने ग्रामीण क्षेत्रों में मूंग फसल का किया निरीक्षण हरदा: महिला मोर्चा द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जन्मजयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया... हंडिया: शराब माफिया ऑटो से भिजवा रहा अवैध शराब: हंडिया पुलिस ने देशी (लाल, सफेद) शराब व बियर के 141 ... सार्वजनिक भीड़ वाले इलाके में गड्डा दे रहा है बड़ी दुर्घटना का संदेश !  कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री फि... टिमरनी: कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह के ऑफिशियल पेज से मंत्री विजय शाह को समर्थन, अधिवक्ता ने कांग्रेस... मकड़ाई समाचार के "नाम" ने एक गरीब आदिवासी युवक की मदद की। रिपोर्टर ने चालान कटने से बचाया लेकिन हेलम... बागेश्वर बालाजी सुंदरकांड की शानदार प्रस्तुती पर झूम उठे श्रोतागण बड़ी डकैती की योजना बना रहे बदमाशो को राणापुर पुलिस ने दबोचा व अवैध हथियार और बाइक जब्त की! Big breaking news: टिमरनी:अवैध रेत चोर माफिया के हौसले बुलंद, छापामार कार्यवाही करने पहुंची राजस्व ट... कमलनाथ मुख्‍यमंत्री होते तो आज किसानों का कर्जा माफ हो जाता!  कर्जमाफी जैसे कई फैसलों से कमलनाथ ने ...

कार्तिक शुक्ल पक्ष की दशमी को कैसे पूरी हो सकती है आपकी मनोकामना

रविवार दिनांक 18.11.18 को कार्तिक शुक्ल दशमी तिथि पर देवी जगद्धात्री का पूजन किया जाएगा। मूलतः जगद्धात्री ही जगत रक्षिका जगदंबा महादुर्गा हैं। सिंहवाहिनी चतुर्भुजा, त्रिनेत्रा व रक्तांबरा जगद्धात्री तंत्रशास्त्र की देवी है। शास्त्र शक्ति-संगम-तंत्र, उत्तर-कामाख्या-तंत्र, भविष्यपुराण, दुर्गाकल्प केनोपनिषद में जगद्धात्री के पूजन का उल्लेख है। कार्तिक शुक्ल सप्तमी से दशमी तक जगद्धात्री पर्व मनाते हैं। जगद्धात्री राजस व तामस का प्रतीक है यानि काली व दुर्गा का युग्मन स्वरूप है। इन्हीं की कृपा से समस्त इच्छाएं पूरी होती है। दुर्गा संसार को आतंक मुक्त करने के लिए महिषासुर का वध करती हैं व देवताओं को पुनः स्वर्ग मिलने से उनमें अहम आ जाता है। जगद्धात्री देवताओं के घमंड का नाश करती हैं। जगद्धात्री पूजन से जीवन का कल्याण होता है, शत्रु नतमस्तक होते हैं व जीवन कष्ट रहित होता है।

स्पेशल पूजन विधि: घर की पूर्व दिशा में लाल कपड़ा बिछाकर तांबे के कलश में जल इत्र, सिक्के, दूध, रोली व अक्षत डालकर और कलश के मुख पर अशोक के पत्ते रखकर स्थापना करें। कलश के पास काली दुर्गा व जगदंबा का चित्र रखकर विधिवत दशोपचार पूजन करें। गाय के घी में रोली मिलाकर दीपक करें, कपूर जलाकर धूप करें, लाल, पीले, गुलाबी फूल चढ़ाएं, रोली चंदन केसर चढ़ाएं और लाल चंदन से तिलक करें। सूजी के हलवे का भोग लगाएं। जायफल बलिदान के रूप में चढ़ाएं। 1-1 माला इन विशिष्ट मंत्रों का जप करें। पूजन के बाद भोग को बरगद के नीचे रख दें।

दुर्गा पूजन मंत्र: ह्रीं दुं दुर्गाय नमः॥

काली पूजन मंत्र: क्रीं कालिकाय नमः॥

जगद्धात्री पूजन मंत्र: ॐ परितुष्टा जगद्धात्री प्रत्यक्षं प्राह चंडिका नमोऽस्तु ते॥

संधिकाल पूजन मुहूर्त: सुबह 09:00 से सुबह 10:00 तक।

मध्यान पूजन मुहूर्त: दिन 11:45 से दिन 12:45 तक।

संध्या पूजन मुहूर्त: शाम 19:10 से रात 20:10 तक।

स्पेशल टोटके:
शत्रु के विनाश के लिए: 
शत्रु का नाम लेते हुए सरसों को अपने सिर से वारकर देवी काली के सामने कपूर से जलाएं।

- Install Android App -

जीवन कल्याण के लिए: देवी दुर्गा पर चढ़े मसूर के दाने बरगद के नीचे रखें।

मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए: देवी जगद्धात्री पर चढ़ा मेलफल सफ़ेद कपड़े में बांधकर पूजाघर में रखें।

गुडलक के लिए: “ॐ नीललोहिताय नमः” मंत्र बोलते हुए देवी पर गुड़ चढ़ाएं।

विवाद टालने के लिए: देवी काली पर चढ़े 6 लाल मिर्च के बीज कपूर से जला दें।

नुकसान से बचने के लिए: अशोक के पत्ते पर सिंदूर लगाकर देवी दुर्गा पर चढ़ाएं।

प्रोफेशनल सक्सेस के लिए: देवी कालिका के चित्र पर 10 राजमा चढ़ाएं।

एजुकेशन में सक्सेस के लिए: देवी दुर्गा पर चढ़ा तेजपत्ता टेक्स्टबुक में रखें।

फैमिली हैप्पीनेस के लिए: देवी जगद्धात्री पर चढ़े लाल चंदन को कपूर से जलाकर बेडरूम में धूप करें।

लव लाइफ में सक्सेस के लिए: लाल गुलाब का फूल हाथ में लेकर “ॐ कामाक्ष्यै नमः” मंत्र का जाप करें।