jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

सिंधिया ने किया पांच शहराें के लिए हवाई सेवा का शुभारंभ, सांसद ने दिखाई झंडी, पुणे के लिए फ्लाइट रवाना

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। केंद्रीय नागरिक उडड्यन मंत्री ज्याेतिरादित्य सिंधिया व केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने आज वर्चुअल माध्यम से ग्वालियर से पांच शहराें के लिए हवाई सेवा का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान भी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ताेमर, प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने ग्वालियर में झंडी दिखाई, इसके बाद दाेपहर एक बजे ग्वालियर से पुणे के लिए फ्लाइट ने उड़ान भरी।

- Install Android App -

वर्चुअल माध्यम से हवाई सेवा का शुभारंभ किया गया। हालांकि ग्वालियर में एयरपाेर्ट पर इस अवसर पर काेराेना गाइड लाइन का पालन करते हुए समाराेह का आयाेजन किया गया था। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। शुभारंभ के बाद दाेपहर एक बजे ग्वालियर से पुणे के लिए विमान रवाना हुआ। गाैरतलब है कि पुणे के लिए सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को हवाई सेवा रहेगी। वहीं अहमदाबाद और मुंबई के लिए मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को फ्लाइट रहेगी।

छात्राें व व्यापारियाें काे हाेगा लाभः ग्वालियर अंचल के काफी छात्र पढ़ाई एवं नाैकरी के लिए पुणे में रहते हैं। वर्तमान में उनकाे यदि घर आना हाे ताे घंटाे का सफर करना पड़ता है। लंबे समय से छात्र पुणे के लिए विमान सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे। अब जाकर उनकी यह मांग पूरी हुई है। इससे लाेगाें के काफी समय की बचत हाेगी। इसी प्रकार अहमदाबाद, जबलपुर एवं मुंबई की फ्लाइट शुरू हाेने से व्यापारी वर्ग काे खासा फायदा हाेगा।