jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

सिरोंज तहसील में भारी बारिश ने मचाई तबाही, कई कच्‍चे मकान ढहे, नदी में बहने से एक की मौत

मकड़ाई समाचार विदिशा। जिले के सिरोंज तहसील में भारी बारिश के बाद गांवों में कई जगह कच्चे घर गिरे, वहीं नदी में गिरने से एक 14 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। ग्राम अथाईखेड़ा में करीब 10 कच्चे घरों को नुकसान हुआ। ग्राम सेमल खेड़ी में एक 14 वर्षीय बालिका नदी में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बालिका का पैर फिसल गया था, जिससे वह नदी में बहती हुई निकल गई। पुलिस की बचाव टीम ने कुछ दूरी पर झाड़ियों से अटका हुआ उसका शव बरामद किया। बारिश का असर आसपास की तहसीलों में भी दिख रहा है कुरवाई तहसील के ग्राम बिशनपुर में पुल पर दो फ़ीट तक पानी। भोपाल जाने वाला रास्ता बंद।

सिरोंज तहसील में बुधवार गुरुवार दरमियानी रात भारी बारिश हुई। जिले की 10 तहसीलों में से केवल सिरोंज में 234 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई रातभर हुई इस भारी बारिश के बाद सुबह पूरे शहर का नजारा बदल गया। कई जगह रास्ते बंद हो गए, निचली बस्तियों में पानी भर गया, नदी नाले उफान पर आ गए।
naidunia

- Install Android App -

सिरोंज से मंडी बामोरा रोड पर ग्राम पंचायत भटोली के जवारी नदी पर बने पुल पर पानी भरा हुआ है। दोनों तरफ आवागमन बाधित हो गया। झमाझम बारिश से सिरोंज में बाढ़ जैसे हालात बन गए। वार्ड नंबर 6, वार्ड नंबर 10 और कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया। यहां सड़कों पर 4 से 5 फीट तक पानी भरा हुआ है। रोहिल पुरा चौराहे पर किराने की दुकानों में पानी भर गया। क्षेत्र की जवारी नदी उफान पर है, पुल पर 4 फ़ीट पानी बह रहा है। मंडी बामोरा तरफ जाने वाला रास्ता बंद हो गया, इसके अलावा कैथन नदी उफान पर आने से पंचकुइयां से अलीगंज जाने वाला रास्ता भी बंद हो गया है।
इधर नटेरन और सिरोंज सीमा से लगे गांव भी प्रभावित हुए। नटेरन तहसील के ग्राम महू, घोगरा में नदी नाले उफान पर आ गए। महू के बस स्टैंड पर चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। अलग-अलग जगह से भारी बारिश की सूचना मिलने के बाद सिरोंज एसडीएम अंजलि शाह सहित प्रशासनिक अमला जायजा लेने के लिए निकला। जहां नदियां उफान पर आई हैं वहां पुल के पास पुलिस भी तैनात हो गई है। इधर विदिशा शहर में बुधवार से ही बादल छाए हुए हैं, लेकिन बारिश नहीं हुई। इसी तरह लटेरी में भी बारिश दर्ज नहीं हुई। बासौदा में 9, कुरवाई में 15, नटेरन में 8 मिली मीटर ही बारिश हुई है। एक ही रात में सबसे ज्यादा बारिश सिरोंज में ही दर्ज की गई।