jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

भारी बारिश से सड़कें तालाब में तब्दील, लोगों ने छत पर चढ़कर खुद को बचाया

मकड़ाई समाचार सिरोंज। शहर में हुई भारी बारिश की वजह से शहर के अलग अलग मोहल्लों में सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। सड़कों पर कमर से लेकर छाती तक पानी ही पानी था। निचले इलाकों में रहने वालों ने ऊंचे मकानों की छत पर चढ़कर खुद को बचाया। वहीं सिरोंज कृषि उपज मंडी परिसर में पानी ही पानी नजर आया। मंडी के गोदामों में भी पानी भर गया जिससे अनाज खराब हो गया। व्यापारियों के अनुसार उन्हें करीब डेढ़ करोड़ रुपये तक का नुकसान होना बताया है।

सिरोंज में सबसे ज्यादा नुकसान अनाज व्यापारियों को हुआ। पुरानी मंडी प्रांगण में गोदामों में पानी भर जाने के कारण व्यापारियों का बहुत आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। गोदामों में व्यापारियों का जो अनाज रखा हुआ था वो सब बारिश में भीग गया। व्यापार दलहन तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष समीर भार्गव ने बताया कि कई बार मंडी कमेटी को सूचित किया गया कि मंडी से लगा हुआ जो नाला है उसकी सफाई की जाए, पर मंडी कमेटी द्वारा केवल कागजों में नालों की सफाई की गई, जिसका हर्जाना हमें अपने माल का नुकसान करके भुगतना पड़ा। लगभग 8 से 10 व्यापारियों का गेहूं, चना आदि अनुमानित ढाई हजार क्विंटल अनाज पानी में गीला हो गया। इसकी कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपए है।

कृषि उपज मंडी समिति के सचिव फतेह सिंह चौहान का कहना है कि हमारे द्वारा नालों की सफाई कर दी गई थी, पर बारिश इतनी अधिक हुई कि चारों तरफ पानी ही पानी हो गया। व्यापारियों के गोदामों में पानी भर जाने के कारण उनका नुकसान तो हुआ है पर यह प्राकृतिक नुकसान है और यह हमारी स्थिति से बाहर है। आसपास के नालों एवं कॉलोनियों से जो पानी आया, वह एक साथ इकट्ठा होकर मंडी प्रांगण में भर गया। जिसकी वजह उनकी गोदामों में पानी भर गया।

- Install Android App -

वार्ड वासियों ने की नारेबाजी

भारी बारिश के बाद कई वार्डों में लोगों के घरों के अंदर पानी भर गया। नगर पालिका की बदइंतजामियों के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन भी किया। वार्ड क्रमांक 6 में लोगों ने नपा के खिलाफ नारेबाजी की। नारे लगाते हुए लोग कमरतक पानी के बीच चलते हुए नगर पालिका जा रहे थे। इसी बीच सुबह भ्रमण पर निकले थाना प्रभारी गिरीश दुबे ने लोगों को देखा और उन्हें रोक दिया। थाना प्रभारी ने लोगों को रोककर समझाइश दी और खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

थाना प्रभारी गिरीश दुबे खुद कमर तक भरे हुए पानी में गए और लोगों को वहां जाकर समझाइश देते हुए कहा कि प्रशासन के साथ मिलकर जल्द से जल्द इस परेशानी का समाधान निकालेंगे। उन्होंने सीएमओ और एसडीएम को फोन पर इस बात की जानकारी दी, तो वहां मौके पर पहुंचकर सीएमओ रमाशंकर शर्मा द्वारा वार्ड क्रमांक 6 के निवासियों को आश्वासन दिया गया और नाले के ऊपर किए गए अतिक्रमण धारियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इस नाले को पुनर्निर्माण करके पानी निकासी के लिए चौड़ीकरण कराया जाएगा।