jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल से आए वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था की जानकारी ली महिलाओं की सुरक्षा, बाल विवाह निषेध एवं नशा मुक्ति के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न ‘हरित हरदा-समृद्ध धरा’ अभियान के तहत इमलीढाना टैंक पर वृक्षारोपण किया ब्रेकिंग: दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, 6056 वोटों से हराया भाजपा को कांग्रेस प्रत्या... हंडिया पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' जारी : फॉरेस्ट नाके से 2.247 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार! लोकतंत्र जीत गया तानाशाह हार गया : मोहन सांई  दतिया चुनाव में कांग्रेस की बढ़त से जश्न, गांधी चौक पर पटाखे-मिठाई बाटी  मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर,जनप्रतिनिधि व अधिकारी जनता से सीधे जुड़कर समस... 1.5 क्विंटल अवैध मछली और एक वाहन जब्त मध्यप्रदेश नदीय मत्स्योद्योग नियम 1972 के तहत 2 आरोपियों पर ए... माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई

अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी, लगभग 5 लाख 56 हजार मूल्य की अवैध शराब जप्त

PRDEEP GUPTA
मकड़ाई समाचार होशंगाबाद। जिले में अवैध शराब के विरुद्ध  जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 29 जुलाई को  जिला आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशन में आबकारी विभाग के संयुक्त बल द्वारा अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, संग्रहण व परिवहन के विरूद्ध  जिले के बाबई एवं सोहागपुर क्षेत्र में प्रभावी कार्यवाही की गई। इस कार्यावाही में बाबई नगर के आसपास के क्षेत्र में लगभग 150 लीटर महुआ से निर्मित हाथभटटी कच्ची शराब तथा कच्ची शराब बनाने हेतु तैयार लगभग 2500 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। कार्यवाही को निरंतर रखते हुए सोहागपुर क्षेत्र में लगभग 60 लीटर महुआ से निर्मित अवैध हाथभटटी कच्ची शराब तथा कच्ची शराब बनाने हेतु तैयार लगभग 5000 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर जप्ती की कार्यवाही करते हुए मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 06 प्रकरण पंजीबद्ध कर, बरामद लाहन के सेम्पल लेकर शेष लाहन को मौके पर विधिवत् नष्ट किया गया। कार्यवाही में बरामद कुल लगभग 7500 किलोग्राम लाहन से लगभग 11250 लीटर हाथ भटटी कच्ची शराब बनाई जा सकती थी। इस प्रकार जप्त अवैध शराब व लाहन का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 556500/- (पाॅच लाख छप्पन हजार पाॅच सौ रुपये) होता है। अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की उक्त संयुक्त दल की कार्यवाही में आबकारी उप-निरीक्षक नीलेश पवार, राजेश साहू, वासुदेवाचार्य त्रिपाठी, सुयश फौज़दार, हेमन्त चौकसे एवं समस्त आबकारी मुख्य आरक्षक/आरक्षक का सराहनीय योगदान रहा। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, संग्रहण व परिवहन के रोकथाम व नियंत्रण हेतु लगातार कार्यवाही जारी रहेगी तथा अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही की जाएगी।