jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

अजीबोगरीब रिवाज़ शादी के बाद 3 दिन तक दूल्हा-दुल्हन नहीं जा सकते शौचालय, वजह चौंकाने वाली

इंडोनेशिया। किसी भी धर्म या संस्कृति के लोगों के जीवन में विवाह का बहुत महत्व होता है। इसलिए इसे खास बनाने के लिए पूरी दुनिया में अलग-अलग रीति-रिवाज और रस्में निभाई जाती हैं। लेकिन कुछ रस्में ऐसी होती हैं जो आपको हैरान कर देती हैं। आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताएंगे जहां शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन 3 दिन तक शौचालय नहीं जा सकते हैं।

दंपति 3 दिनों से शौचालय नहीं जाते हैं

द स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के बाद इंडोनेशिया में टिडोंग नामक समुदाय में यह अनोखी रस्म निभाई जाती है। इस रस्म को लेकर कई मान्यताएं हैं, जिसके चलते लोग इसे करते हैं। इसलिए नवविवाहित जोड़ा शादी के तीन दिन बाद तक शौचालय नहीं जाता है।

शौचालय न जाने के पीछे की चौंकाने वाली वजह

- Install Android App -

इस प्रथा के पीछे यह मान्यता है कि विवाह एक पवित्र संस्कार है, यदि दूल्हा-दुल्हन शौचालय में जाते हैं, तो उनकी पवित्रता भंग हो जाती है, और वे अशुद्ध हो जाते हैं। इसलिए शादी के बाद तीन दिन तक दूल्हा-दुल्हन के शौचालय जाने पर पाबंदी है। अगर कोई ऐसा करता है तो यह अपशकुन माना जाता है।

रिश्ते में आ जाती है दरार

ऐसा माना जाता है कि अगर दूल्हा और दुल्हन शादी के तुरंत बाद शौचालय जाते हैं, तो उन पर नकारात्मकता का प्रभाव पड़ सकता है। जिससे उनके दाम्पत्य जीवन में समस्या आ सकती है, रिश्ते में दरार आ सकती है और नवविवाहित जोड़े का विवाह टूट सकता है।

शादी के बाद खाना कम देते हैं कपल

शादी के तीन दिनों तक दूल्हा-दुल्हन को किसी भी तरह की परेशानी न हो और वे इस रस्म को अच्छे से निभा सकें, इसके लिए उन्हें खाना-पानी कम दिया जाता है और इस बात का ख्याल रखा जाता है कि वे शौचालय न जाएं. यहां यह अनुष्ठान बहुत सख्ती से किया जाता है।