jhankar

सारनी डेम के तीन गेट एक-एक फीट तक खुले, डेम से प्रति सेकेंड छोड़ा जा रहा 2473 क्यूसेक पानी

डैनी उतपुरे मकड़ाई समाचार ब्युरो बैतूल :- सतपुड़ा डेम के तीन गेट खोले गए हैं।लंबे इंतजार के बाद तेज बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। जिले के सारनी में पिछले 24 घंटे में 125 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जिससे सतपुड़ा तालाब का जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में बांध के 3 गेट एक-एक फीट तक खोलने पड़े हैं। रविवार शाम इलाके में महज डेढ़ घंटे में ही 102 मिमी बारिश रिकार्ड हुई थी। डेम से फिलहाल 2473 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड छोड़ा जा रहा है।
खोलने पड़े 7 गेट अब घटाकर तीन हुए
रविवार शाम से इलाके में मूसलाधार बारिश होने के कारण सतपुडा बांध 7 गेट 4-4 फ़ीट तक खोल दिए गए थे। लेकिन लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण गेटों की ऊंचाई को 8-8 फीट तक खोलना पड़ा गया था। उस दौरान बांध से 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। बांध में लगातार पानी की आवक बढ़ने से रविवार 29 अगस्त की सुबह बांध का जलस्तर 1432.5 फीट दर्ज किया गया था। जबकि डेम की क्षमता 1433 फीट है।
24 घंटे में 5 इंच बारिश
जिले में पिछले 24 घंटों में 142.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। बैतूल में रविवार सुबह से सोमवार सुबह तक 166.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जबकि घोड़ाडोंगरी इलाके में यह आंकड़ा 182 मिमी दर्ज किया गया है।