jhankar

60 हजार रुपए की चरपट और सागौन जब्त, आरोपी फरार

आठनेर । सीसीएफ बैतूल के उड़नदस्ते ने शनिवार दोपहर आठनेर के दक्षिण वनमंडल की मोर्शी रेंज में बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में सागौन चरपट एवं बल्लियां जब्त की गई। जबकि सागौन तस्कर मौका देख भाग निकले। मुखबिर से सूचना मिलने पर सीसीएफ का उड़नदस्ता सीधे कार्रवाई करने मौके पर पहुंचा था।बताया गया कि सीसीएफ उड़ान दस्ता दल बीट जांच के लिए मोर्शी रेंज की कालापखांन सर्किल के डिप्टी रेंजर ब्रजलाल उइके को लेकर पचमऊ जा रहे थे। तभी सोनमऊ बीटके जंगल में ऊपर की तरफ सालबर्डी मुख्य मार्ग की तरफ लगभ 25 लोगो की टोली सागौन चरप लादे आ रहे थे।

- Install Android App -

उनकी नजर पड़ते ह सभी सागौन तस्कर लकड़ी वर्ह छोड़कर भागने में सफल हो गए उड़नदस्ता दल ने सभी 22 नग चरप ओर 5 बल्लियां जब्त की है। बाजार भाव लगभग 60 हजार है चरपट सालबर्डी से होते हुए महाराष् के मोर्शी जाती है। उड़नदस्ता दल प्रभारी रामचन्द्र कवड़े ने बताया कि ने सागौन चरपट और बल्लियां जब्त कर वन अधिनियम के तहत अज्ञात के खिलाफ पीओआर कर वरि अधिकारियों को सूचित किया गया है