jhankar
ब्रेकिंग
31 जुलाई को हरदा में होगा पूनम कायनेटिक शोरूम का भव्य शुभारंभ ग्वालियर रिश्वतकांड : रिटायरमेंट से 1 दिन पहले लोकायुक्त ट्रैप में फंसे नगर निगम के कार्यपालन यंत्री... हंडिया : अतिक्रमण की पुष्टि, नोटिस भी जारी... फिर कार्रवाई क्यों नहीं? आज तहसीलदार को सौंपा आवेदन तक्षशिला विद्या मंदिर कुकरावद में नामांकन एवं APAAR ID कार्य का किया गया अवलोकन गंजाल नदी: शौच के लिए नदी किनारे गए बुजुर्ग की डूबने से मौत, झाड़ियों में मिला शव विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश घोषित किया जाए: विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने हरदा: बकाया बिल किसी और का, बिजली काटी दूसरे की; व्यापारी संघ ने कलेक्टर से की शिकायत मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम जनता से सीधे जुड़कर समस्याओं क... इंदौर वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिला से मारपीट का मामला 14 साल के नाबालिग का बुजुर्ग महिलाओं को डंडे ... सिविल डिफेंस वॉलेन्टियर्स का 7 दिवसीय प्रशिक्षण 31 जुलाई से होगा

हरदा : अपहरण व बलात्कार के केस में फरार सहआरोपी गिरफ्तार

मकड़ाई समाचार हंडिया। पुलिस ने अपहरण एवं बलात्कार के मामले में 4 माह से फरार चल रहे सहआरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 अप्रेल को राकेश चोटी नामक आरोपी के खिलाफ एक नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज हुई। जांच के दौरान पुलिस ने राजस्थान से नाबालिग लड़की को तीन माह पूर्व दस्तयाब कर लिया था। मुख्य आरोपी राकेश को नाबालिग लड़की के साथ भगाने में सहआरोपी विश्राम पिता भवरन कलम निवासी करनपुरा की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि अपहरण एवं बलात्कार के मामले का सह आरोपी विश्राम हीरापुर तिराहे से भागने की फिराक में है। जिस पर थाना प्रभारी सीएस सरियाम ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। विश्राम के पास से एक लोहे की धारदार गुप्ति मिली है। सरियाम ने बताया कि विश्राम धारा 363, 366, 376, 506, 34 आईपीसी के मामले में सह आरोपी है। उसके पास से गुप्ती मिलने पर 25 आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है।