jhankar
ब्रेकिंग
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा, बाबरी घाट से होगी शुरुआत फौती नामांतरण में गलत जानकारी पड़ी भारी, एसडीएम ने तहसीलदार का आदेश पलटा हंडिया : मोबाइल टावरों से AC के कंप्रेसर, कॉइल और कॉपर पाइप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,,, किसान संघ की बैठक में 1100 पौधे लगाने का निर्णय, बीमा व मूंग भुगतान की उठी मांग नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर को बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में होंगे समझौते उपभोक्ताओं से ... बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत किशोरी बालिकाओं ने किया एक्सपोजर विजिट ब्लॉक स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन दूध विक्रेताओं ने हड़ताल से किया किनारा, एसपी से सुरक्षा की मांग फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित पिछले 24 घंटों में जिले में 3.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

MP में किसानों को लौटानी होगी किसान सम्मान निधि की धनराशि, जानें क्या है वजह…

मकड़ाई समाचार जबलपुर। MP में किसानो को दी गई किसान सम्मान निधि की धनराशि उनसे वापस मांगी जा रही है। इसके लिए किसानो को नोटिस भेजा गया है। नोटिस मिलने के बाद से किसानों में हड़कंप मचा है।

बता दें कि किसानो की माली हालत सुधारने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का आरंभ किया था। योजना के तहत हर किसान के खाते में योजना की धनराशि भेजी गई। लेकिन अब वो ही राशि वापस मांगी जा रही है। अकेल जबलपुर में ऐसे 1621 किसान हैं, जिनसे एक करोड़ 34 लाख रुपए से ज्यादा की राशि की वसूली होनी है। इससे इन किसानों में हड़कंप मच गया है।

- Install Android App -

बता दें कि जबलपुर जिले में एक लाख 84 हजार किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मिलती है। इस योजना में किसानों के खातों में साल में 6 हजार रुपए की राशि केंद्र जबकि 4 हजार की राशि राज्य सरकार जमा करती है। इस योजना में नियम यह था कि ऐसे किसान जिनकी भूमि 5 एकड़ के लगभग हो और वह आयकर दाता न हो उन्हें लाभ दिया जाना है। लेकिन योजना का लाभ कई ऐसे किसानों को भी मिला जो आयकरदाता हैं। ऐसे 1621 किसानों को नोटिस जारी कर 1 करोड़ 34 लाख रुपए से ज्यादा की वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि योजना लांच होने के बाद सरकार ने आनन-फानन में हर किसान के खाते में सम्मान निधि की राशि भेजना शुरू कर दी, लेकिन जब आयकर विभाग ने पड़ताल शुरू की तो पता चला कि इस योजना का लाभ उन किसानों को भी मिल रहा है जो आयकर दाता हैं। इसका खुलासा होते ही सरकार ने आयकर दाता किसानों से सम्मान निधि वापस लेने की शुरुआत कर दी है।