हरदा / मामूली से पारिवारिक विवाद के कारण घर में तनाव रहने लगा। कुछ दिन तनाव में रहने के बाद दम्पत्ति ने तलाक लेने का निर्णय लिया। पति पत्नी दोनों जब गुरूवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय हरदा में आये और उन्हें वहाँ प्राधिकरण के सचिव प्रदीप राठौर ने काफी देर तक समझाया तथा दोनों के परिवारजनों से भी मोबाईल फोन से चर्चा की, तो पति पत्नी साथ रहने को सहमत हो गये।
हरदा निवासी इस दम्पत्ति का विवाह 15 जून 2020 को हिन्दू रीती-रिवाज के अनुसार सम्पन्न हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद से ही दोनों के बीच मतभेद उत्पन्न होने लगे क्योंकि पत्नि शासकीय सेवा में थी तथा विवाह से पूर्व दोनों के बीच यह तय हुआ था कि पत्नि अपना स्थानांतरण पति के गृह जिले में करवा लेंगी किंतु पत्नि ने ससुराल में स्थानांतरण कराने से मना कर दिया। इसी कारण दोनों आपसी सहमती से तलाक लेना चाहते थे। लोक अदालत के आयोजन की जानकारी मिलने पर पति न्यायालय से तलाक की डिग्री लेने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आये थे। उनके पास आपसी सहमती से विवाह विच्छेद का अनुबंध भी था। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव द्वारा उसकी पत्नि को भी बुलवाया गया। प्रकरण के अंतर्गत आपसी चर्चा समझौता एवं सचिव द्वारा समझाईश के उपरांत उभयपक्ष साथ रहने के लिये तैयार हो गये। उभयपक्ष के मध्य समझौता हुआ कि दोनो के परिवार वाले उनके घरेलू मामलें में हस्तक्षेप नहीं करेंगे, दोनों एक दूसरे का ध्यान रखेगें तथा दोनो सालभर तक बिना किसी विवाद के अच्छे से रहेंगे तो पत्नि अपना स्थानांतरण ससुराल में करवा लेगी और दोनो साथ में रहेंगे।
ब्रेकिंग
हंडिया : अवैध शराब की बिक्री से बिगड़ रहे घरों के हालात, महिलाओं ने थाने में लगाई गुहार,,,,
अतिथि शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप
रानी दुर्गावती जयंती पर वीरता को यादकर आदिवासी समाज ने दी श्रद्धांजलि
पाकिस्तान में सियासी घमासान तेज, इमरान की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च, सेना ने मोर्चा संभाल...
MP Weather Update: हरदा में मौसम रहेगा साफ, बढ़ेगा तापमान; पूर्वी MP में गरज-चमक का अलर्ट
MP में सोने-चांदी के भाव स्थिर, त्योहारी सीजन में तेजी की उम्मीद
LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव, कमर्शियल सिलेंडर ₹62.50 महंगा
ग्वालियर में सोशल मीडिया ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा, 50 से ज्यादा महिलाओं के वीडियो मिलने का दावा
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर...
नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
