ब्रेकिंग
हरदा: कृषि विभाग के संयुक्त दल ने ग्रामीण क्षेत्रों में मूंग फसल का किया निरीक्षण हरदा: महिला मोर्चा द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जन्मजयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया... हंडिया: शराब माफिया ऑटो से भिजवा रहा अवैध शराब: हंडिया पुलिस ने देशी (लाल, सफेद) शराब व बियर के 141 ... सार्वजनिक भीड़ वाले इलाके में गड्डा दे रहा है बड़ी दुर्घटना का संदेश !  कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री फि... टिमरनी: कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह के ऑफिशियल पेज से मंत्री विजय शाह को समर्थन, अधिवक्ता ने कांग्रेस... मकड़ाई समाचार के "नाम" ने एक गरीब आदिवासी युवक की मदद की। रिपोर्टर ने चालान कटने से बचाया लेकिन हेलम... बागेश्वर बालाजी सुंदरकांड की शानदार प्रस्तुती पर झूम उठे श्रोतागण बड़ी डकैती की योजना बना रहे बदमाशो को राणापुर पुलिस ने दबोचा व अवैध हथियार और बाइक जब्त की! Big breaking news: टिमरनी:अवैध रेत चोर माफिया के हौसले बुलंद, छापामार कार्यवाही करने पहुंची राजस्व ट... कमलनाथ मुख्‍यमंत्री होते तो आज किसानों का कर्जा माफ हो जाता!  कर्जमाफी जैसे कई फैसलों से कमलनाथ ने ...

MP Election: अगर कांग्रेस की सरकार आई तो इस अधिकारी का कलेक्टर बनना तय !

शहडोल: कांग्रेस में एक चुनावी सभा के दौरान कांग्रेस विधायक प्रमिला सिंह ने एलान किया है कि, कांग्रेस की सरकार आएगी तो आईएएस लोकेश जांगिड़ को शहडोल का कलेक्टर बनाया जाएगा। शहडोल को जांगिड़ जैसे कलेक्टर की जरूरत है। विधायक के एलान के बाद सभी लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया।

- Install Android App -

चुनावी सभा में विधायक का मंच से आईएएस को कलेक्टर बनाए जाने के ऐलान ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। आमतौर पर सरकारी आधिकारियों को चुनाव से दूर रखा जाता है। कोई भी पार्टी चुनाव प्रचार में ना तो अफसर का नाम ले सकती है और ना ही उनके काम का उपयोग वोट मांगने हेतू कर सकती है। लेकिन भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई विधायक प्रमिला सिंह ने मंच से सभा के दौरान एक आईएएस को शहडोल कलेक्टर बनाकर लाने का ऐलान किया है।

बता दें कि, आईएएस लोकेश जांगिड़ शहडोल के जयसिंह नगर में एसडीएम रह चुके हैं। इन्हें जनता एक ईमानदार और प्रशासनिक कार्यप्रणाली के लिए पसंद करती है। वे सबसे पहले तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने श्योपुर जिले में विजयपुर के एसडीएम रहते वक्त कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी की थी। तब कांग्रेस के विधायक रामनिवास रावत की शिकायत के बाद उन्हें हटाकर मंत्रालय में पदस्थ किया था। इसके बाद उन्हें शहडोल के जयसिंहनगर का एसडीएम बनाया गया। यहां उन्होंने कई वर्षों से एक ही स्थान पर जमें भ्रष्टाचार के आरोपी पटवारियों के क्षेत्र बदल दिए और तबादले किए। तब यहां के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कलेक्टर को नोटशीट लिखकर पटवारियों के तबादले निरस्त किए। इसके बाद इन्होंने भूमाफियाओं पर भी सख्त कार्रवाई की। जिसमें सबसे ज्यादा भाजपा नेताओं को झटका लगा था। स्थानीय बीजेपी नेताओं ने एसडीएम की इस सख्ती की शिकायत सीधे मुख्यमंत्री से की जिसके बाद जांगिड़ को मंत्रालय पदस्थ कर दिया।