jhankar
ब्रेकिंग
ग्वालियर में MIC सदस्य पर जानलेवा हमला: बदमाशों ने कट्टे की बट से सिर पर किए वार मप्र का मौसम :मप्र में बारिश-आंधी और आधे में भीषण गर्मी का अलर्ट राज्य महिला आयोग में 6 साल का इंतजार खत्म, रेखा यादव बनीं नई अध्यक्ष 3 मई 2026, देश प्रदेश की मुख्य खबरें मकड़ाई एक्सप्रेस 24 के साथ कंट्रोल रूम में लगी आग ने जलाए अहम दस्तावेज, जांच में जुटी पुलिस जबलपुर हादसा: दो दिन बाद खत्म हुआ सर्च ऑपरेशन, पिता-पुत्र के शव बरामद कहीं ढांचे तो कहीं कब्जे: नाले-नालियों की सफाई में आ रहीं कई अड़चनें लक्ष्मी गामड़ की पोस्ट पर बवाल, 'सामने वाले को थप्पड़ मारने वाला असिस्टेंट' की मांग से हड़कंप सोना 1.51 लाख के ऊपर स्थिर, चांदी में हल्की नरमी नरसिंहपुर : जंगल बचाने की मुहिम तेज, कई जगहों पर मिला अवैध कब्जा

सांसद डी डी उईके ने पाढर में एक करोड़ 73 लाख की लागत से बने हायर सेकेंडरी स्कूल भवन का लोकार्पण किया

डैनी उतपुरे मकड़ाई समाचार ब्यूरो बैतूल :- बैतूल / घोड़ाडोंगरी
सांसद दुर्गादास उइके ने पाढर में एक करोड़ 73 लाख रुपए की लागत से बने हायर सेकेंडरी स्कूल भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा चिकित्सालय में बीमार व्यक्ति को नया जीवन मिलता है वहीं विद्यालय से ही व्यक्ति के जीवन की दिशा तय होती है।
चिकित्सालय और विद्यालय किसी देवालय से कम नहीं हैं। सभी को चिकित्सालय और विद्यालय के उत्थान के लिए तन, मन, धन से सहयोग करना चाहिए। श्री दुर्गादास उइके ने कहा विद्यालय के भव्य और दिव्य होने से अधिक जरूरी विद्यार्थियों की एकाग्रता है। दुर्गादास उइके ने कहा उन्होंने 30 साल तक शिक्षकीय कार्य किया।
30 साल के कार्यकाल में ऐसा एक भी दिन नहीं रहा कि वे विद्यालय में उपस्थित हों और क्लास में नहीं गए हों। दुर्गादास उइके ने कहा शिक्षक को मनस्वी होना चाहिए। जो विद्यार्थियों में एकाग्रता विकसित करें। एकाग्रता होने पर ही विद्यार्थी लक्ष्य हासिल कर सकता है।
हायर सेकेंडरी स्कूल भवन के लोकार्पण समारोह में विशेष अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सूरजलाल जावलकर, घोड़ाडोंगरी विधायक ब्रह्मा भलावी, पूर्व विधायक मंगलसिंह धुर्वे, राज्य महिला आयाेग की पूर्व सदस्य गंगा सज्जनसिंह उइके, सरपंच सरस्वती वाडिवा उपस्थित थीं। विद्यालय ब्रह्मा भलावी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षण से जीवन उज्जवल होता है। उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव भी सुनाए।
लोकार्पण समारोह में ग्राम पाढर के व्यवसायी जगदीशप्रसाद राठौर ने उनके पुत्र स्व. रवि राठौर और बैतूल के मेडिकल व्यावसायी राकेश राठौर, रितेश राठौर ने उनकी माताजी स्व. रजनी राठौर की स्मृति में शाला के लिए वाटर कूलर भेंट किया। राठौर परिवार के जगदीश प्रसाद राठौर, गेलेंद्र राठौर, रितेश राठौर, राकेश राठौर, अंकित राठौर ने स्कूल प्राचार्य को वाटर कूलर भेंट किया।
पाढर के भाजपा नेता गेलेंद्र राठौर की बेटी श्रेया राठौर ने गेट बी परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 58वीं रैंक हासिल की। श्रेया की इस उपलब्धि पर कन्या माध्यमिक शाला में पदस्थ शिक्षक मनोज शुक्ला हिन्दुस्तानी ने शाल, श्रीफल और मोमेंटाे भेंटकर सम्मानित किया। सांसद दुर्गादास उइके और विधायक ब्रह्मा भलावी ने श्रेया को सम्मानित किया।