ब्रेकिंग
Big breaking news: टिमरनी: नायब तहसीलदार पटवारी को धमकी देकर रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली वाहन छुड़ाकर... हरदा: कृषि विभाग के संयुक्त दल ने ग्रामीण क्षेत्रों में मूंग फसल का किया निरीक्षण हरदा: महिला मोर्चा द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जन्मजयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया... हंडिया: शराब माफिया ऑटो से भिजवा रहा अवैध शराब: हंडिया पुलिस ने देशी (लाल, सफेद) शराब व बियर के 141 ... सार्वजनिक भीड़ वाले इलाके में गड्डा दे रहा है बड़ी दुर्घटना का संदेश !  कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री फि... टिमरनी: कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह के ऑफिशियल पेज से मंत्री विजय शाह को समर्थन, अधिवक्ता ने कांग्रेस... मकड़ाई समाचार के "नाम" ने एक गरीब आदिवासी युवक की मदद की। रिपोर्टर ने चालान कटने से बचाया लेकिन हेलम... बागेश्वर बालाजी सुंदरकांड की शानदार प्रस्तुती पर झूम उठे श्रोतागण बड़ी डकैती की योजना बना रहे बदमाशो को राणापुर पुलिस ने दबोचा व अवैध हथियार और बाइक जब्त की! Big breaking news: टिमरनी:अवैध रेत चोर माफिया के हौसले बुलंद, छापामार कार्यवाही करने पहुंची राजस्व ट...

कांग्रेस दुनिया की सबसे भ्रष्ट पार्टी, इससे देश को हुआ बहुत नुकसान: केशव मौर्य

लखनऊ\ग्वालियर: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि कांग्रेस दुनिया की सबसे भ्रष्ट पार्टी है, उसने गरीब, अनुसूचित जाति के साथ पिछड़े वर्ग के हितों पर कोई ध्यान नहीं दिया। मौर्य ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस की नीतियों से देश को बहुत नुकसान हुआ है। इसलिए 28 नवंबर को मध्यप्रदेश में एक बार फिर से जनता कांग्रेस को सत्ता से दूर रखेगी। राम मंदिर के बारे में मौर्य ने कहा कि यह भाजपा का नहीं बल्कि विश्व हिंदू परिषद का आंदोलन है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के साथ जो देश आजाद हुए थे, वह देश आज बहुत आगे निकल गए, लेकिन भारत पिछड़ गया। इसके लिए सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस जिम्मेदार है।

- Install Android App -

उन्होंने उत्तर प्रदेश में अमेठी लोकसभा क्षेत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां राहुल गांधी 10 साल से सांसद हैं। उत्तर प्रदेश में उनके समर्थन वाली समाजवादी सरकार रही, लेकिन वह आज देश का सबसे पिछड़ा लोकसभा क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि देश के अधिकांश राज्यों से कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई। अब अगले महीने मतगणना के परिणामों के बाद मध्यप्रदेश सहित जिन राज्यों के चुनाव हैं, उसमें भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ेगा।

मौर्य ने कहा कि मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान ने बहुत अच्छा काम किया है। सड़कों से लेकर कृषि क्षेत्र में बहुत अच्छा काम हुआ है। मौर्य ने बताया कि प्रयागराज-इलाहाबाद से शारदा माता मैहर तक की सड़क मध्यप्रदेश की सीमा में बहुत अच्छी है। अब यूपी सरकार अपने प्रदेश में सड़कें और विकास के काम तेजी से कर रही है। वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के बारे में मौर्य का कहना था कि उत्तर प्रदेश में इस बार और भी अच्छा परिणाम आएगा। हालांकि उन्होंने इसकी रणनीति बताने से परहेज किया और कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा 80 में से 73 से ज्यादा सीटें आएंगी।