jhankar
ब्रेकिंग
अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना

MP NEWS : नेशनल हाईवे पर बसोंं पर पथराव, लाठियों से हमला

मकड़ाई समाचार मुरैना। नेशनल हाइवे पर बसोंं पर पथराव किया गया है। बसों पर कुछ लोगों ने लाठियों से भी हमला बोल दिया। बसों पर हमले की यह घटना करुआ और बानमोर औद्योगिक क्षेत्र में घटी। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने एक—दो नहीं बल्कि कई यात्री बसों पर हमला किया है। बसों पर पथराव और लाठी-डंडों के इस हमले में कई यात्री हताहत हुए हैं।

बानमोर में बसों पर हमले की यह घटना रात करीब साढ़े सात से आठ बजे के बीच की है। जबकि करुआ के पास बसों पर यह हमला दोपहर में करीब तीन से चार बजे के बीच हुआ था। बस से ग्वालियर से आ रही महिला यात्री आराध्या ने बताया कि बस पर अचानक हमला हुआ तो वे बेहद डर गईं।

यात्रियों को पहले तो लगा कि यह लूटपाट की घटना है, लेकिन ऐसा नहीं था। हमलावरों ने आकर सीधा बसों पर प्रहार किया। बस पर पत्थर मारे और लाठियों से भी हमला बोल दिया था। सभी हमलावर मुंह बांधे हुए थे, लेकिन उनकी संख्या को लेकर पुलिस स्थिति स्पष्ट नहीं कर पाई है।

- Install Android App -

बसोंं पर पथराव और लाठियों से हमला करने की इन घटनाओं में कई लोग भी घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार इस हमले में एक दर्जन से ज्यादा बस यात्री घायल हुए हैं। सबलगढ़ के कुल्होली का सुरेश भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को अस्पताल भेजा गया और इनमें से कुछ यात्रियों को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार कुल चार यात्री बसों पर पत्थर मारने और लाठी—डंडों से हमला करने की सूचना प्राप्त हुई है। हमले और विवाद का ठोस कारण तो पता नहीं चला है, लेकिन पुलिस का कहना है कि किराए के विवाद पर यह हमला किया गया है। बस संचालकों के आपसी विवाद में एक गुट ने यह हमला किया है। पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार का कहना है कि किराए को लेकर हुए विवाद में बस के कांच फोड़े गए हैं। आरोपियों को चिन्हित कर रहे हैं, उनको बख्शा नहीं जाएगा।

इधर बसों पर पथराव करते समय कुछ युवकों द्वारा गुर्जर एकता के नारे लगाने की बात सामने आई है। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल किया गया है।दोपहर में राजपूत समाज की रैली के बाद शाम को बसों पर हमले की घटना हुई। दो दर्जन से अधिक युवा हाथ में लाठी, डंडे और पत्थर लेकर एक साथ दौड़े तथा बसों के कांच फोड़ दिए। पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।