jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

थानें पहुँची विवाहिता ने कहा- साहब पति को ‘काला भूत’ कहकर चिढ़ाता हैं आशिक

मकड़ाई समाचार मेरठ। एक विवाहिता अपनी परेशानी लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची। विवाहता ने कहा, साहब, एक सनकी आशिक उसके पति को ‘काला भूत’ कहकर चिढ़ाता है और उसे परेशान करता है। वो शादी से पहले से उसे परेशान कर रहा है। पीड़िता विवाहिता ने बताया कि उसने दोस्ती नहीं करने पर हत्या की धमकी दी है।

- Install Android App -

धमकी और परेशान करने की वजह से उसका घर से निकलना भी दूभर हो गया है। इस बारे में थाना पुलिस से लेकर सीओ तक से गुहार लगा ली। लेकिन उस शख्स के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। जिस वजह से आरोपित के हैसले और भी ज्यादा बढ़ गए है। इस मामले में एसएसपी ने पीड़ित महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बता दें, यह मामला मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन इलाके का है।

महिला की शादी समर गार्डन निवासी एक युवक से हुई है। लेकिन यही रहने वाला एक युवक उससे शादी करना चाहता था। लेकिन महिला के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह शादी करा दी। जिसके बाद से आरोपित युवक विवाहिता के पति को काला भूत कहकर चिढ़ाता है। पीड़िता की मानें तो एक सप्ताह पहले उसने मोहल्ले में रहने वाले युवक के हाथ मोबाइल फोन भेजा था। जिसे विवाहिता ने लेने से मना कर दिया। इसके बाद से सनकी आशिक ने विवाहिता का पीछा करना शुरु कर दिया। परेशान होकर विवाहिता ने अपने पति को आपबीती सुनाई, वह आरोपित के परिजनों के पास शिकायत लेकर पहुंचा तो उसके साथ अभद्रता की गई। आरोप है कि शादीशुदा होने के बावजूद भी आरोपित विवाहिता से दोस्ती करना चाहता है। दोस्ती करने से मना करने पर वह विवाहिता व उसके पति को हत्या की धमकी देता है।