मकड़ाई समाचार हरदा।पर्यावरण की रक्षा हेतु शहीद माँ अमृतादेवी बिश्नोई एवं खेजड़ली के 363 अमर शहीदों की पुण्य स्मृति में अखिल भारतीय बिश्नोई युवा संगठन मप्र इकाई द्वारा महाबलिदान श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया |
इसके अंतर्गत गायक कलाकार प्रभुदयाल पवार की टीम द्वारा खेजड़ली व पर्यावरण के सुन्दर गीतों की प्रस्तुति दी गई | अमर शहीदों की स्मृति में जयघोष कर पर्यावरण संरक्षण व देशभक्ति के नारे लगाए |
कोरोना काल के दौरान जिन लोगों व टीमों ने स्वप्रेरणा से जनहित के कार्य किए, उनको कार्यक्रम में सम्मानित किया गया | सभी का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान पत्र से अभिनंदन किया |
इस कड़ी में हरदा के ओनली 29 ग्रुप, आरपार ग्रुप, ऑक्सीजन ग्रुप, हरदा हेल्प ग्रुप, श्री गुरू सिंह सभा (गुरूद्वारा कमेटी),एमआईसी ग्रुप, मोटू बा ग्रुप, सेठी पटेल मित्र मंडल, कच्छ कड़वा पाटीदार सनातन समाज, महाराणा सेना, माँ रेवा पर्यावरण क्लब, जमना जैसानी फाउंडेशन, जम्भेश्वर सहायता समूह, बिश्नोई नवयुवक मंडल खातेगाँव, खिरकिया के हेल्थ ग्रुप व भाईजान ग्रुप, श्री जम्भेश्वर ग्रुप एवं श्री जम्भेश्वर सेवक दल नीमगाँव, डिंडा ग्रुप आदि टीमों के साथ व्यक्तिगत रूप से ऑक्सीजन, भोजन, दवाई, आने जाने की व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया |
कोविड के दौरान अपने अतिरिक्त प्रयासों से लोगों की जान बचाने वाले चिकित्सकगण,
नगर के सभी सक्रीय पत्रकार बंधुओं को भी संगठन द्वारा सम्मानित किया | साथ ही पर्यावरण एवं जीवरक्षा, समाजसेवा, शिक्षा आदि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सज्जनों को भी सम्मानित किया गया |
कार्यक्रम में बतौर अतिथि श्री बद्रीप्रसाद कालीराणा, श्री जगदीश साऊ खातेगाँव, श्री गौरीशंकर मुकाती, डॉ राजीव खरे, श्री हेमंत टाले, श्री नटवर पटेल, श्री संजय तेनगुरिया, श्री विनय पटेल, डॉ रामभरोस बिश्नोई, डॉ अमित चौधरी, डॉ कुलभूषण बिश्नोई व अन्य गणमान्य मौजूद रहे |
कॉलेज परिसर में खेजड़ली पौधे का रोपण किया गया
| कार्यक्रम के अंत में 363 अमर शहीदों की आकृति स्वरूप मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई |
कार्यक्रम का संचालन ईश्वर विश्नोई ने किया | संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुहागमल पवार ने अमर बलिदान के बारे में बताया | संगठन की ओर से अतिथियों को स्मति चिन्ह से सम्मानित किया | अतिथियों ने खेजड़ली अमर बलिदान, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा जागरुकता जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर संबोधित कर मार्गदर्शित किया |

