jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

पारिवारिक कलह में पिता का मर्डर, जीरे की फसल बेचने को लेकर बेटे ने मार डाला

मकड़ाई समाचार जोधपुर। बाड़मेर के धोरीमन्ना थाने के बांडा बेरा गांव में जमीन विवाद में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पारिवारिक कलह के चलते कलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर दी है। इसमें बेटा अकेला है या अन्य और कोई सदस्य साथ में इसकी जांच की जा रही है। पुलिस दो बेटों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने बताया कि धोरीमन्ना इलाके के बांडा बेरा गांव में रात को मुसे खान ढाणी के बाहर की तरफ सो रहा था। इस दौरान कलयुगी बेटे ने पिता की लाठी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस जांच में हत्या की वजह पारिवारिक कलह सामने आ रही है। वारदात के समय मृतक मुसे खान और उसके बेटे मुकीन खान (21) अमीर खान (20), छोटा बेटा सलीम खान (12) पत्नी और दो बेटियां घर पर थी। एक बेटा अरबाब मजदूरी करने गए गुजरात गया था। पुलिस हर पहुलओं पर जांच कर रही है कि हत्या बेटे ने की या किसी अन्य ने की है।

- Install Android App -

धोरीमन्ना थानाधिकारी हरचंदराम ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में बेटे द्वारा पिता की हत्या करना सामने आया है। वारदात में एक बेटे ने हत्या की है या और भी कोई बेटा या अन्य कोई सदस्य साथ में है इसकी जांच की जा रही है। दोनों बेटों को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

खेत की जमीन की फसल है वजह

प्रारंभिक पड़ताल में यह भी सामने आया है कि मृतक के खेत में जीरे की फसल वही गई है जिसकी बिक्री को लेकर विवाद उपजा। जीरे की फसल को बेचने को लेकर बाप बेटों में अनबन हुई जिसके बाद पुत्र ने लाठियों से अपने पिता की हत्या कर दी पुलिस दोनों बेटों को हिरासत में ले चुकी है घर के अन्य सदस्यों और ढाणी के आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।