jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

दो साल से छात्रा को बना रहा था हवस का शिकार, शिक्षक गिरफ्तार

मकड़ाई समाचार उमरिया। पिछले दो साल से अपनी एक छात्रा को हवस का शिकार बना रहे शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए शिक्षक की यह हरकत कोई नई नहीं है बल्कि वह इसी तरह के एक मामले में चार साल पहले भी आरोपित बन चुका है। बताया गया है कि पिछले दो साल से कलयुगी शिक्षक अपने किराए के मकान में विद्यालय की एक छात्रा के साथ दैहिक शोषण कर रहा था। आरोपित शिक्षक का नाम जगदीश सिंह गोंड निवासी मरदरी बताया गया है।

देता था धमकी : शिक्षक द्वारा किए जा रहे इस घृणित कार्य का पिछले दो सालों में पीड़िता ने कई बार विरोध किया। परंतु आरोपित शिक्षक द्वारा की जा रही मारपीट एवं जान से मारने की धमकी से दहशत में आई पीड़ित छात्रा लगातार प्रताड़ित और ज्यादती का शिकार होती रही। जब उससे यह ज्यादती और बर्दाश्त नहीं हुई तो बाद उसने इस मामले की शिकायत अपने स्‍वजन से कर दी और उन्हें पूरी घटना विस्तार से बता दी।

- Install Android App -

पहुंची थाने : स्‍वजन की मदद से पीड़ित छात्रा ने संबं‍धित कोतवाली पुलिस से इस मामले की विधिवत लिखित शिकायत की है। जिस पर पुलिस ने आरोपित शिक्षक जगदीश सिंह गोंड निवासी मरदरी के विरुद्ध इंडियन पीनल कोड एवं पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है। अतिसंवेदनशील इस मामले में पुलिस ने आरोपित शिक्षक को बुधवार की दोपहर गिरफ्तार भी कर लिया है।

लगातार ज्यादती : पीड़ित छात्रा वर्ष 2020 से वर्ष 2021 अगस्त माह तक लगातार ज्यादती का शिकार होती रही है। आरोपित शिक्षक पर वर्ष 2017 में भी ऐसे ही गंभीर आरोप लगे थे। जिस पर विधिवत प्रकरण भी पंजीबद्ध किया गया था। हालांकि इस प्रकरण के बाद आरोपित शिक्षक को प्रबंधन ने विद्यालय से पृथक कर दिया था।