ब्रेकिंग
हंडिया: हंडिया में अदा हुई ईद की नमाज के लिए सजदे में झुके सैकड़ों सिर, देश में अमन चैन की दुआओं के ... करोड़ों जन्मों के बाद देवी भागवत सुनने का अवसर मिलता है- डॉ.कौशलेन्द्र कृष्ण शास्त्री गण गौर पर्व हमारी संस्कृति परम्पराओ का परिचायक गण गौर शिव शक्ति की आराधना का पर्व पत्नि प्रेमी के साथ भागी : गुस्से में सिरफिरे पति ने प्रेमी के मकान पर चलाया बुलडोजर : बुलडोजर चलान... हरदा कलेक्टर के आदेश के बावजूद जारी है नरवाई जलाने की घटनाएं, प्रशासन की लापरवाही से जनता परेशान MP Board 10th 12th Result 2025: खुशखबरी! कब आएगा रिजल्ट? यहां देखें सबसे आसान तरीका इंदौर: मालवा मिल और पाटनीपुरा के बीच 3 माह रहेगी रोड बंद: 100 साल पुराने पुल को तोड़ 6 करोड़ की लागत ... मौसम ने बदली करवट मप्र मे गिरा तापमान कई जिलो में बारिश का आसार उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने ‘विक्रमोत्सव’ कार्यक्रम के तहत ब्रह्म ध्वज स्थापित किया उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने हरदा में कैथ लैब का किया शुभारंभ

भाजपा को लगा बड़ा झटका : दो दिग्गजों ने थामा कांग्रेस का दामन, बोले- पीएम मोदी पसंद, लेकिन…

नांदेड़। महाराष्ट्र के नांदेड़ के पूर्व सांसद भास्कर पाटिल खतगांवकर ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़ दी और पूर्व विधायक ओमप्रकाश पोकर्णा के साथ कांग्रेस में शामिल हो गये। उल्लेखनीय है कि खतगांवकर ने सात साल पहले कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी।

- Install Android App -

खतगांवकर ने कहा कि वह पूर्व में महाराष्ट्र के मंत्री अशोक चव्हाण के विरोधी थे, लेकिन अब नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को पसंद करते हैं, लेकिन ‘‘यदि हमारे कार्यकर्ताओं को न्याय चाहिए तो मुझे कांग्रेस में होने की जरूरत है।’’

चव्हाण ने खतगांवकर और पोकर्णा का पार्टी में स्वागत करते हुए ट्वीट किया कि उनकी मौजूदगी न सिर्फ नांदेड़ में, बल्कि पूरे मराठवाड़ा में कांग्रेस को मजबूत करेगी।