jhankar
ब्रेकिंग
31 जुलाई को हरदा में होगा पूनम कायनेटिक शोरूम का भव्य शुभारंभ ग्वालियर रिश्वतकांड : रिटायरमेंट से 1 दिन पहले लोकायुक्त ट्रैप में फंसे नगर निगम के कार्यपालन यंत्री... हंडिया : अतिक्रमण की पुष्टि, नोटिस भी जारी... फिर कार्रवाई क्यों नहीं? आज तहसीलदार को सौंपा आवेदन तक्षशिला विद्या मंदिर कुकरावद में नामांकन एवं APAAR ID कार्य का किया गया अवलोकन गंजाल नदी: शौच के लिए नदी किनारे गए बुजुर्ग की डूबने से मौत, झाड़ियों में मिला शव विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश घोषित किया जाए: विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने हरदा: बकाया बिल किसी और का, बिजली काटी दूसरे की; व्यापारी संघ ने कलेक्टर से की शिकायत मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम जनता से सीधे जुड़कर समस्याओं क... इंदौर वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिला से मारपीट का मामला 14 साल के नाबालिग का बुजुर्ग महिलाओं को डंडे ... सिविल डिफेंस वॉलेन्टियर्स का 7 दिवसीय प्रशिक्षण 31 जुलाई से होगा

शक के चलते हैवान बना पति, पत्नी पर पहले किया चाकू से वार फिर गोली मारकर की हत्या !

मकड़ाई समाचार दमोह। दमोह में शक और पारिवारिक विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि 2 महीने से अपने मायके में रह रही पत्नी के ससुराल नहीं आने पर नाराज पति ने उसके मायके जाकर पहले उसके और अपनी सास के साथ मारपीट की और फिर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर फरार हो गया।

दरअसल, बटियागढ़ थाना अंतर्गत आने वाले सैडारा गांव निवासी रत्नेश चौबे का विवाह दमोह निवासी संध्या चौबे के साथ हुआ था। करीब 10 साल पहले हुए विवाह के बाद बेटा-बेटी होने के बावजूद भी दोनों के बीच अनबन थी। इसी कारण से करीब 2 महीने से पत्नी अपने माता-पिता के साथ मायके में रह रही थी। दोनों के विवाद के चलते परिवार परामर्श केंद्र में भी यह मामला पहुंचा था, जिसके बाद दोनों में सुलह हो गई थी। लेकिन संध्या की मां को उसके पति पर शक था इसलिए संध्या की मां ने उसे मायके में ही रुकने को कहा, जिसके बाद पत्नी के वापस ससुराल नहीं आने पर पति के द्वारा पत्नी के मायके में पहुंचकर पत्नी और सास पर जानलेवा हमला किया वही संध्या को गोली मार दी गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने संध्या की मां को जिला अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया।

- Install Android App -

पहले भी कर चुका था जान से मारने की कोशिश

मृतका के पिता प्रेम तिवारी ने बताया कि 10 वर्ष पूर्व मेरी बेटी संध्या तिवारी की शादी बटियागढ़ के सैडारा निवासी रत्नेश चौबे से हुई थी। कुछ समय से वह उसे प्रताड़ित कर रहा था, आज मैं और मेरा बेटा काम से सतना गए थे और वापस दमोह लौट रहे थे, इसी बीच इस घटना की हमें सूचना मिली। पिता ने आगे बताया कि 2 महीने से उनकी बेटी मायके में ही थी उसका पति से काफी विवाद चल रहा था। मेरी बेटी एक लड़का और एक लड़की है। पहले भी आरोपी ने कई बार मेरी बेटी पर केरोसिन डाल कर मारने की कोशिश कर चुका है, जिसकी रिपोर्ट भी हमने पुलिस थाने में दर्ज कराई थी, बेटी भी प्रताड़ना से तंग आकर सल्फास की गोलियां खा चुकी थी जिसकी एसपी साहब को जानकारी है।

इधर, दमोह पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभी अभी हाल ही में यह घटना हुई है, जिले के देहात थाना अंतर्गत पॉलिटेक्निकल के पास संध्या चौबे और उसकी मां पर उसके पति ने चाकू से हमला कर संध्या चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी है, वहीं संध्या की मां का इलाज जारी है, पत्नी का शव कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।