jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, पेट्रोल भरवाने पर लोगों की उतारी आरती

मकड़ाई समाचार विदिशा। देश भर में बढ़ती महंगाई से आम जनता की जेब पर गहरा असर पढ़ रहा है। वहीं गैस, ईंधन, एलपीजी, टैक्स और अन्य चीज़ों पर महंगाई से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इस महंगाई के खिलाफ देश भर में कांग्रेस लगातार विरोध जताती आई है और इसी कड़ी में एक अनोखा मामला मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से सामने आया है जहां कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में पेट्रोल और डीजल भरवाने वाले वाहन चालकों को पेट्रोल पंप पर आरती उतारी, फूल मालाएं पहनाकर तिलक लगाया।

- Install Android App -

महंगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हांथं मे तख्तियां लेकर पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम और उनपर केंद्र सरकार और राज्य सरकार कितना टैक्स वसूलती है, उसके बारे में बताया और विरोध प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं आसमान छूते पेट्रोल-डीजल के भावों के बीच तेल भरवाने वाले वाहन चालकों को नारियल देकर सम्मानित किया गया। पार्टी कार्यकर्ता केंद्र सरकार का जबरदस्त विरोध करते हुए नारेबाजी करते रहे। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती हुई कीमतों के विरोध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विवेक ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा यह अनूठा विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस के इस प्रदर्शन से पेट्रोल पंप संलाचक और लोग भी खुश नजर आ रहे थे। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए केद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की।