ब्रेकिंग
हरदा बिग न्यूज: करणी सेना जिलाध्यक्ष सहित अन्य पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज, भेजा जेल, सर्व समाज ने क... एसडीएम के निरीक्षण में शिक्षा विभाग की पोल खुली : शासन दे रहा है मोटी रकम फिर भी स्कूल समय से नहीं प... नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 वर्ष का कठोर कारावास , चार हजार रूपये के अर्थदण्ड से भ... निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से पूर्ण कराएं : कलेक्टर श्री जैन ने विकास कार्यो की समीक... सभी बच्चों का स्कूल में प्रवेश दिलाएं, कोई भी बच्चा स्कूल जाने से न छूटे, एक पौधा मां के नाम अभियान ... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 12 जुलाई 2025 का राशिफल , जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गुरुपूर्णिमा पर लापता हुईं दो नाबालिग बालिकाएं 24 घंटे में इंदौर से सकुशल दस्तयाब, दोनो बालिकाओं को ... KHF संगठन द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय सुनवारी में शिक्षा जागरूकता अभियान रैली निकाली गई हरदा नपा नगरीय क्षेत्र में ठेकेदार ने बनाई घटिया सीसी रोड , उखड़ने लगी गिट्टियां, भाजपा नेता डॉक्टर ... गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया ।

पति के साथ टीवी देख रही थी पत्‍नी, सुबह फंदे पर लटकी मिली

मकड़ाई समाचार देवास। एक विवाहित महिला ने अपने घर पर साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी का कारण अभी अज्ञात बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि रात में पति और पत्नी साथ में टीवी देख रहे थे। इस दौरान पति सोने चल गया। जब पति अलसुबह उठा तो पत्नी साड़ी के फंदे से लटकी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। महिला ने आठ साल पहले लव मैरिज किया था।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार संजयनगर निवासी 32 वर्षीय लक्ष्मी गदारिया ने साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी बुधवार अलसुबह करीब 3.30 बजे हुई। जब पति बाथरूम जाने के लिए उठा। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी।

औद्योगिक पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल पीएम के लिए भिजवाया। पति राहुल ने बताया कि 8 साल पहले लक्ष्मी से उसने लव मैरिज की थी। शहर के एक मंदिर में शादी की थी। तब से वह लक्ष्मी के साथ संजय नगर में रहता था। राहुल का कहना है कि किसी प्रकार को कई विवाद नहीं हुआ। हां, कभी-कभी बहस होती थी, लेकिन जल्द समझौता हो जाता था। बुधवार को रात हमारे बीच कोई बहस और कोई विवाद नहीं हुआ। लक्ष्मी ने यह कदम क्यों उठाया। मुझे भी समझ नहीं आ रहा है। राहुल देवास की एक कंपनी में काम करता है। अभी तक इनका कोई बच्चा नहीं है। लक्ष्मी की पहली शादी से हुई दो बेटियां है जो उनके साथ ही रहती हैं।

10 साल पहले हुई थी पहली शादी

- Install Android App -

बताया जा रहा है कि मृतक लक्ष्मी की पहली शादी 10 साल पहले जबलपुर के युवक से हुई थी। जो देवास में ही एक कंपनी में कार्य करता था। बताया जा रहा है कि दोनों बिना तलाक के ही अलग हो गए थे और रिश्ते को खत्म कर लिया था। इसके बाद लक्ष्मी ने लव मैरिज की। वह और उसकी दोनों बेटियां राहुल के साथ ही रहती थीं। लक्ष्मी की एक बेटी की उम्र 8 साल है तो दूसरी बेटी की उम्र 10 वर्ष है। दोनों ही देवास के स्कूल में ही पढ़ाई करती हैं।

पीएम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी

मामले में मर्ग कायम किया है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा। महिला ने साड़ी से फांसी लगाई है। गले में निशान मिले हैं जो फंदा लगाने की वजह से भी होता है। पूरी स्थिति पीएम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी।

अनिल शर्मा, टीआई औद्योगिक थाना क्षेत्र