jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में युवाओं को मिला सुरक्षा का पाठ! पुलिस अधीक्षक शशांक ने विद्यार्थियों को किया जागरूक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत अनुबंधित वाहनों... डीजल 93.90 से बढ़कर 99.64 रु. प्रति लीटर  मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के परिवहनकर्ताओं को बड़ी राहत मांदला नदी में डूबने से युवक की मृत्यु, परिजनों को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों को आवेदनों का तत्काल निराकरण करने के दिए निर्देश जनगणना 2027 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा, बानापुरा में संचालित स्पा सेंटर की जांच और होटलों में कथित अवैध गतिविधियों पर रोक की मांग नर्मदा मंदिर पर पुलिस की अवैध पटाखा संग्रहण पर कार्रवाई ई-टोकन बुकिंग के दौरान आवश्यकता से अधिक उर्वरक का चयन न करें किसान

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गुलजारीलाल जैन का हुआ 96 साल की उम्र में निधन

मकड़ाई समाचार मुरैना। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गुलजारीलाल जैन का सोमवार की सुबह 96 साल की उम्र में निधन हो गया। श्री जैन का पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य खराब चल रहा था, जिस पर उन्होंने अपने रामनगर स्थित निजी निवास पर अंतिम सांस ली। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गुलजारीलाल जैन गांधी सेवा आश्रम के स्थापना सदस्य सहित डॉक्टर एसएन सुब्बाराव के साथ डकैत सरेंडर मूवमेंट से जुड़े रहे। इसके साथ ही उनके साथ लगातार काम करते रहे। वर्तमान में भी सार्वजनिक वाचनालय के अध्यक्ष थे। इससे पहले भूमि विकास बैंक की डायरेक्टर भी रहे। साथ ही 1965 से लेकर 1975 तक पिडावली पंचायत के सरपंच भी रहे। गांधीवादी नेता गुलजारीलाल जैन के निधन की खबर पाकर सुबह ही तहसीलदार अजय शर्मा, स्टेशन रोड थाना प्रभारी आशीष राजपूत उनके निवास पर पहुंच गए। वही उनका दोपहर तक तक स्थानीय बड़ोखर स्थित मुक्तिधाम में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

- Install Android App -

स्वतंत्रा संग्राम सैनानी श्री जैन के देहावसान की सूचना पाकर शहर के लोग शोकाकुल हो गए थे। चूंकि श्री जैन अपने अंतिम समय तक सक्रिय थे और लोगों से संपर्क में थे। साथ ही शहर के लोग भी उनके सम्मान में कमी नहीं रखते थे। ऐेसे में सुबह जब सभी को उनके निधन की सूचना मिली तो सभी गमगीन हो गए। सूचना मिलने के बाद श्री जैन के घर पर शहर के लोगों का आना शुरू हो गया।