jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट हंडिया : चारों धाम और बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे खत्री परिवार के सदस्य,,, एसडीएम कार्यालय को स्वतंत्रता दिवस पर मिला तृतीय पुरस्कार   हरदा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण की जगह फहराया गया तिरंगा, CM राइज स्कूल में भी सामने आया मामला पिछले... अखंड भारत संकल्प दिवस 14 अगस्त पर रहटगाँव में स्थायी ध्वज एवं अखंड भारत चौक की स्थापना भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण , द... हरदा जिले की हलचल न्यूज अपडेट 15 अगस्त 2026 शनिवार

UP Election 2022: भाजपा को एक और बड़ा झटका, अब कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने दिया इस्तीफा

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। योगी सरकार में वन, पर्यावरण और जन्तु उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के मुताबिक, वह जल्द ही सपा में शामिल हो सकते हैं। दरअसल, मंगलवार को मंत्री पद और भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने अगल दो दिनों में कुछ और नेताओं के बीजेपी छोड़ने की बात कही थी।

- Install Android App -

दारा सिंह चौहान ने राज्यपाल को भेजे अपने इस्तीफे में लिखा है, ‘पिछड़ों, वंचितों, दलितों, किसानों और बेरोजगार नौजवानों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के साथ पिछड़े और दलितों के आरक्षण के साथ जो खिलवाड़ हो रहा है, उससे आहत होकर मैं उत्तर प्रदेश मंत्रि-मंडल से इस्तीफा देता हूं। हालांकि, इस फैसले के बाद अभी भाजपा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।  बता दें कि दारा सिंह चौहान मऊ जिले की मधुबन विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं। माना जा रहा है कि वह फिर समाजवादी पार्टी का रुख कर सकते हैं।

jagran

वहीं उत्‍तर प्रदेश के ड‍िप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दारा सिंह चौहान के मंत्री पद से इस्‍तीफे पर ट‍िप्‍पणी करते हुए कहा क‍ि पर‍िवार का कोई सदस्‍य भटक जाए तो दुख होता है। जाने वाले आदरणीय महानुभावों को मैं बस यही आग्रह करूंगा क‍ि डूबती नाव पर सवार होने से नुकसान उनका ही होगा। उन्‍होंने आगे ल‍िखा क‍ि बड़े भाई दारा स‍िंह जी आप अपने फैसले पर पुनर्व‍िचार कर‍िए।

उधर सपा अध्‍यक्ष अख‍िलेश यादव ने ट्व‍िट कर दारा सिंह चौहान का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन क‍िया। कहा, सपा व उसके सहयोगी दल एकजुट होकर समता-समानता के आंदोलन को चरम पर ले जाएँगे… भेदभाव मिटाएँगे! ये हमारा समेकित संकल्प है…सबको सम्मान ~ सबको स्थान।