jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट हंडिया : चारों धाम और बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे खत्री परिवार के सदस्य,,, एसडीएम कार्यालय को स्वतंत्रता दिवस पर मिला तृतीय पुरस्कार   हरदा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण की जगह फहराया गया तिरंगा, CM राइज स्कूल में भी सामने आया मामला पिछले... अखंड भारत संकल्प दिवस 14 अगस्त पर रहटगाँव में स्थायी ध्वज एवं अखंड भारत चौक की स्थापना भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण , द... हरदा जिले की हलचल न्यूज अपडेट 15 अगस्त 2026 शनिवार

पत्रकार की हत्या का नहीं लगा सुराग पत्रकारों ने दिया धरना

मकड़ाई समाचार सिवनी मालवा। लगभग एक वर्ष पूर्व हुए पत्रकार उमाशंकर चान्द्रायण की हत्या के मामले में पुलिस प्रशासन के द्वारा हत्यारों को नहीं पकड़ा गया है वही सामाजिक बंधुओं सहित कई संगठनों के द्वारा शासन प्रशासन से मांग की जा चुकी है की उक्त मामले का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए परन्तु अब तक पत्रकार उमाशंकर चान्द्रायण की हत्या के मामले में पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। जिसके विरोध स्वरुप सिवनी मालवा के जयस्तंभ चौक पर बुधवार को स्थानीय पत्रकारों ने एक दिवसीय धरना दिया गया। वही धरने के बाद धरना स्थल पर ही एसडीएम अखिल राठौर एवं एसडीओपी सौम्या अग्रवाल को महामहिम राष्ट्रपति, राज्यपाल मध्य प्रदेश एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा एवं ज्ञ्पान के माध्यम से  मामला सीबीआई को सौंपा जाने की मांग पत्रकारों के द्वारा की गई। वही पूरे धरने प्रदर्शन के दौरान शहर के नेता, जनप्रतिनिधि सहित कई संगठनों के पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर धरने का समर्थन किया।