शिखर पत्रकार संघ प्रदेशाध्यक्ष ने नियुक्ति पत्र सौंपा, जिला संयोजक बने यदुवंशी
सिवनी मालवा। शहर के युवा समाजसेवी वरिष्ठ पत्रकार के. के. यदुवंशी को शिखर पत्रकार संघ प्रदेशाध्यक्ष योगेंद्र जोशी ने शिखर पत्रकार संघ का होशंगाबाद जिला संयोजक’ नियुक्त किया। पत्रकार के. के. यदुवंशी द्वारा होशंगाबाद जिले में जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर की इकाइयों का गठन किया जायेगा। नवनियुक्त जिला संयोजक के. के. यदुवंशी की नियुक्ति पर अनेक स्नेहीजनों ने हर्ष व्यक्त किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शिखर पत्रकार संघ प्रदेशाध्यक्ष योगेंद्र जोशी ने बताया कि रजिस्टर्ड शिखर पत्रकार संघ की स्थापना 21 फरवरी 2013 में कई गई यह संगठन प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकार-गैर, फोटो जर्नलिस्ट, कैमरामैन, लेखक, पत्र लेखक, कवि, ब्लॉगर, वेबसाइट, संचालक एवं उनके संवाददाताओं का संगठन है। शिखर पत्रकार संघ पत्रकारों के हित में निरन्तर कार्य कर रहा है।
नवनियुक्त जिला संयोजक पत्रकार के. के. यदुवंशी ने बताया कि संगठन को मजबूर करने और पत्रकारों के हित में निरन्तर कार्य कर पत्रकारों के लिये हमेशा संघर्ष करते रहेंगे। प्रदेशाध्यक्ष के मार्गदर्शन में संघ के विस्तार और मीडियाकर्मियों के उन्नयन में उत्कृष्ट कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही होशंगाबाद जिले में जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर इकाइयों का गठन किया जायेगा।

