मकड़ाई समाचार हरदा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निर्देशित 24 से 28 जनवरी 2022 को आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में यूनिसेफ के सहयोग से हरदा जिले की ग्राम पंचायत अबगांव कला में दिनांक 27/01/22 को बाल हितेषी एवं महिला सशक्तिकरण के मुद्दों के साथ ग्राम सभा का आयोजन किया गया।
ग्राम सभा का शुभारंभ करते हुए श्री जनार्दन बागड़ी के द्वारा बताया गया कि बाल हितेषी ग्राम सभा बच्चों के लिए विकास की योजना बनाने और क्रियान्वित करने का एक प्रभावी मंच है। बच्चों के लिए ग्राम सभा के आयोजन से हम बच्चों की समस्याओं और जरूरतों पर चर्चा कर पाएंगे। साथ ही टीकाकरण ,बाल अधिकार, बाल हिंसा, बाल विवाह को रोकने, शिक्षा एवं कोरोना महामारी में बच्चों की भूमिका आदि मुद्दों को हल करने के सार्थक सुझाव भी प्राप्त कर सकते हैं।
मुख्य वक्ता श्री राजा पटेल द्वारा बाल अधिकारों पर चर्चा करते हुए बताया गया कि बच्चो को शिक्षित करने में और अधिक प्रयास किया जाना चाहिए। शिक्षा एवम स्वस्थ आहार बच्चो का अधिकार है। ग्राम सभा में मुख्य रूप से बाल हितेषी एवं महिला सशक्तिकरणसे संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसमें सभी प्रतिभागियों ने अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती महिमा महंत द्वारा कहा गया कि पंचायत बैठक में महिलाओं की संख्या को बढ़ाना चाहिए। क्योंकि महिलाओ को पंचायत के कार्य की जानकारी न होने के कारण वे हर प्रकार की योजनाओं और सरकारी लाभ से वंचित रह जाती है। सरपंच महोदया श्रीमती बसंताबाई द्वारा कहा गया कि अच्छा स्वस्थ और पोषण पर्यावरण ग्रामीण विकास ये सभी मुद्दों की जानकारी महिलाओ को हो और वे इसके लिए और प्रयास करेंगे ताकि महिलाए अपनी बात रख सके।
ग्राम सभा में बच्चों को लेकर प्रस्तावित मुद्दों शिक्षा स्वास्थ्य पोषण पर निर्णय लिए गए। ग्राम सभा में पंचायत के सरपंच, सचिव, शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, स्कूल के छात्र-छात्राओ सहित संस्था के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। ग्राम सभा के आयोजन में कोविड-19 प्रोटोकॉल को फॉलो किया गया। सभी प्रतिभागियों ने मास्क सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया। ग्राम सभा के अंत में रमेश बागड़ी द्वारा अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार प्रदर्शन किया गया।

