jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

UP Election 2022: गाजियाबाद में आज आमने-सामने होंगे सपा मुखिया अखिलेश यादव और सीएम योगी आदित्यनाथ

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के प्रथम चरण में कुल 58 सीटों पर आगामी 10 फरवरी को मतदान होना है। ऐसे में चुनाव प्रचार के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के पास एक सप्ताह का ही समय बचा है। ऐसे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों के दिग्गज नेताओं ने मोर्चा संभाल लिया है। इसी कड़ी में जैसे-जैसे मतदान नजदीक आ रहा है, गाजियाबाद में स्टार प्रचारकों की आमद बढ़ने लगी है। भाजपा उम्मीदवारों के चुनाव में जान फूंकने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बाद अब शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद आ रहे हैं। प्रशासनिक स्तर पर इस कार्यक्रम की अंतिम रूप से तैयारी हो गई है। इसके अलावा पूर्व सीएम और सपा मुखिया अखिलेश यादव भी शनिवार को गाजियाबाद में होंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को शाम चार बजे मुरादनगर पहुंचेंगे। अखिलेश व जयंत चौधरी संयुक्त रूप से दोपहर 12 बजे एनएच-24 स्थित वेदांता फार्म हाउस में पत्रकार वार्ता करेंगे। बता दें कि चुनावों की घोषणा के बाद से अब तक मुख्यमंत्री भाजपा की पांचों सीटों पर जीत बरकरार रखने को तीन बार जिले में आ चुके हैं।

- Install Android App -

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए बिगुल बज चुका है। आगामी 10 फरवरी को गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद और हापुड़ की 11 सीटों समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 58 सीटों पर मतदान होगा।

ये हैं गौतमबुद्धगर, हापुड़ और गाजियाबाद की 11 विधानसभा सीटें

  • नोएडा
  • दादरी
  • जेवर
  • हापुड़
  • धौलाना
  • गढ़मुक्तेश्वर
  • गाजियाबाद
  • साहिबाबाद
  • लोनी
  • मुरादनगर
  • मोदीनगर

बता दें कि इन सीटों में तकरीबन सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। इस बार यूपी में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहे हैं।