jhankar
ब्रेकिंग
बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा

इस लुटेरी दुल्हन से सावधान, कहीं आपको भी न कर दे कंगाल : मंदिर में रचाई शादी फिर दो लाख के जेवरात और नगदी लेकर बॉयफ्रेंड के साथ हुई फरार

लुटेरी दुल्हन ने पहले तो खुद को अनाथ बताकर परिवार वालों को झांसे में लिया, इसके बाद जबलपुर जिला कोर्ट परिसर स्थित मंदिर में युवक से रचाई शादी

मकड़ाई समाचार जबलपुर। न्याय राजधानी जबलपुर में एक बार फिर से लुटेरी दुल्हन का कारनामा सामने आया है। लुटेरी दुल्हन ने पहले तो खुद को अनाथ बताकर परिवार वालों को झांसे में लिया। इसके बाद जबलपुर जिला कोर्ट परिसर स्थित मंदिर में युवक से शादी रचाई। उसके बाद दो लाख के जेवरात और नकदी लेकर ब्वॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई। पीड़ित युवक की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरी दुल्हन की तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल सिवनी निवासी एक पीड़ित परिवार ने शिकायत करते हुए कहा एक महिला ने खुद को अनाथ बताते हुए मेरे बेटे से शादी बात कही थी। लड़की अच्छी होने के कारण हम लोगों ने जबलपुर कोर्ट परिसर बने एक मंदिर में विवाह रचाया। बाद में करीब 50 हजार की नगदी और करीब डेढ़ से 2 लाख के जेवर लेकर ब्वॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई। पीड़ित की शिकायत पर गोमती थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

- Install Android App -

बताया जा रहा है कि लुटेरी दुल्हन ने कोर्ट परिसर में पहले एक मंदिर में शादी रचाई। उसके बाद दुल्हन को जेवर चढ़ाए गए और रस्म के तौर पर करीब 50 हजार रुपए नगद दिए गए। इसके बाद परिवार दुल्हन को लेकर जैसे ही अपने घर जाने लगा दुल्हन ने बहाना कर पहले कार रुकवाई और दौड़ लगा दी। इसके बाद आरोपी दुलहन कुछ दूर खड़ी एक बाइक पर सवार होकर रफूचक्कर हो गई।

दूल्हे के चाचा के जरिए हुई थी शादी तय

बताया जा रहा है जो कि सिवनी निवासी पीड़ित दशरथ पटेल जो कि स्कूल बस चलाता है। उसके चाचा के जरिए किसी ने शादी का रिश्ता लेकर आया था। कहा जा रहा है कि , पीड़ित को ही बताया गया था कि दुल्हन जबलपुर के रांझी में रहती है। जिसके बाद दोनों के बीच रिश्ते की बात पक्की की गई। मंगलवार को कोर्ट परिसर में एक महिला वकील की मौजूदगी में मंदिर में ही विवाह करा कर सारी रस्में पूरी की गई।