कानपुर । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कानपुर के कल्याणपुर विधानसभा सीट पर अपना उम्मीदवार बदल दिया है। पहले कांग्रेस ने बिकरू कांड की आरोपी खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी को अपना प्रत्याशी बनाया था। इसपर विरोध के बाद अब खुशी दुबे की मां नहीं, बल्कि उनकी बहन नेहा तिवारी कांग्रेस की कल्याणपुर सीट पर उम्मीदवार होंगी। बिकरू कांड में आरोपी खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी ने हाल ही में कांग्रेस का हाथ थामा था। गायत्री तिवारी ने हाल में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा से मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्हें टिकट दिया गया था ताकि ‘खुशी दुबे को इंसाफ मिल सके। तब बिकरू कांड में शहीद हुए पुलिस कर्मियों के परिजनों ने कहा था कि ये शहीदों का अपमान है। आठ पुलिस कर्मियों की हत्या में शामिल अमर दुबे की सास को टिकट देना शर्मनाक बात है। 2 जुलाई 2020 को चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में विकास दुबे ने साथियों संग पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। जिसमें सीओ बिल्हौर सहित आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। बाद में पुलिस मुठभेड़ में विकास दुबे और उसके पांच गुर्गों को ढेर किया गया था। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए विकास दुबे के शूटर की अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि बिकरू कांड से दो दिन पहले ही खुशी दुबे शादी करके ससुराल आई थी, लेकिन उसे भी जेल में डाल दिया गया। अगर घटना के दो दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी तो फिर वह पति द्वारा किए गए अपराध में कैसे शामिल हो सकती है? कांग्रेस ने कहा, खुशी दुबे के साथ इंसाफ होना चाहिए।
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप!
हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला...
हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर
आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है।
आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट
दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा
सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज
हरदा जिले की खास खबरे
विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा
भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
