jhankar
ब्रेकिंग
बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंड

नई दिल्ली । एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बृहस्पतिवार सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर के मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के कई इलाकों में भी बृहस्पतिवार सुबह तेज झोंकेदार हवा के साथ रुक-रुक बारिश हुई, जिसके बाद ठंड का एहसास बढ़ गया है। फिलहाल दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बादल छाए हुए हैं और बारिश होने के पूरे आसार हैं।दिल्ली के साथ-साथ ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में में सुबह 6 बजे के बाद मध्यम स्तर की बारिश हुई। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश ने ठंड का एहसास बढ़ा दिया है। बारिश के बीच चल रही हवाओं में दिल्ली-एनसीआर में हल्की ठिठुरन भी बढ़ा दी है। घरों से काम के सिलसिले में बाहर निकले लोगों को बारिश के चलते दिक्कतें पेश आ रही हैं।

- Install Android App -

वहीं, दिल्ली-एनसीआर में बारिश के मद्देनजर मौसम विभाग ने बृहस्तपतिवार दिनभर के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, शुक्रवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौैसम बने रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू कश्मीर की तरफ नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बृहस्पतिवार को दिन भर बादल छाए रहेंगे और इस दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होती रहेगी। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाओं के भी चलने के आसार हैं। बारिश के चलते बृहस्पतिवार को अधिकतम व न्यूनतम क्रमश: 19 और 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश भी हो सकती है। इसके बसद अगले कई दिन मध्यम से घना कोहरा परेशान कर सकता है।