jhankar
ब्रेकिंग
मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा हरदा में बेखौफ चोरों का आतंक: किसान के घर 60 लाख की चोरी, सोते रहे परिजन... CCTV में कैद हुआ चोर, पु...

7500 रुपये से कम में मिल रहा Realme का यह जबर्दस्त स्मार्टफोन

फ्लिपकार्ट पर बिग बचत धमाल सेल की शुरुआत हो गई है। इस सेल में स्मार्टफोन्स पर शानदार डील्स मिल रही हैं। वहीं, अगर आप बेहद कम बजट में एक बेस्ट स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे हैं, तो Realme Narzo 50i (2जीबी रैम+32जीबी इंटरनल स्टोरेज) आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। कंपनी का यह फोन सेल में 500 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध है। आप इसे 7,499 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन खरीदते वक्त अगर आप फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको 5 पर्सेंट अनलिमिटेड कैशबैक का भी फायदा होगा। इसके अलावा फोन को एक्सचेंज ऑफर में लेने पर आपको 6,950 रुपये तक की और छूट मिल सकती है।  

- Install Android App -

फोन में कंपनी 1600×720 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6य5 इंच का डिस्प्ले ऑफर कर रही है। यह डिस्प्ले 88.7% के आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है और इसकी पीक ब्राइटनेस 400 निट्स की है। यह फोन 4जीबी तक के LPDDR4X रैम और 64जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। फोन में कंपनी 1.6GHz तक का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दे रही है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का AI कैमरा दिया गया है, जो 4x डिजिटल जूम के साथ आता है। वहीं, सेल्फी के लिए इस फोन में आपको 5 मेगापिक्सल का AI सेल्फी कैमरा मिलेगा। फोन में दिया गया फ्रंट कैमरा पोर्ट्रेट मोड, एआई ब्यूटी, एचडीआर, फेस रिकॉग्निशन और कई फिल्टर्स से लैस है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी अल्ट्रा सेविंग मोड और रिवर्स चार्जिंग जैसे फीचर के साथ आती है। 3 कार्ट स्लॉट ऑफर करने वाला यह फोन ऐंड्रॉयड 11 पर बेस्ड रियलमी UI गो एडिशन पर काम करता है।