रायपुर : सांसद श्री राहुल गांधी ने आज साईंस कॉलेज मैदान में प्रदर्शनी के स्टालों के अवलोकन के दौरान कोदो, कुटकी और रागी की प्रोसेसिंग यूनिट का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्री गांधी को बताया कि छत्तीसगढ़ में मिलेट फसलों को बढ़ावा देने के लिए मिलेट मिशन प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत इन फसलों के उत्पादक किसानों से कोदो, कुटकी और रागी की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। साथ ही कोदो, कुटकी और रागी की फसल लेने वाले किसानों को 10 हजार रूपए प्रति एकड़ इनपुट सब्सिडी राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत देने का प्रावधान किया गया है। खरीदी जाने वाली मिलेट का उपयोग कुपोषण दूर करने के लिए मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम आंगनबाड़ी के पोषण आहार कार्यक्रम में किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि मिलेट्स का उत्पादन करने वाले गांवों में छोटी प्रसंस्करण इकाईयां और पैकेजिंग इकाईयां स्थापित की जा रही है। विशेषज्ञों द्वारा मिलेट उत्पादन के लिए तकनीकी मार्गदर्शन के साथ-साथ अच्छे बीज भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मिलेट रिसर्च हैदराबाद और प्रदेश के मिलेट उत्पादक 14 जिलों के मध्य एमओयू किया गया है। सासंद श्री राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के मिलेट मिशन की सराहना की।
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी...
बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक...
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप!
हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला...
हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर
आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है।
आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट
दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा
सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज
हरदा जिले की खास खबरे
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
