भोपाल। राजधानी मे बीआरटीएस कॉरीडोर में तेज स्पीड से कार भगा रहे चालक द्वारा बीती अल सुबह एक अज्ञात युवक को रौंद दिये जाने की दर्दनाक घटना सामने आई है। हादसे मे युवक की मौके पर ही जान चली गई। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। घटना मिसरोद थाना इलाके मे स्थित होशंगाबाद रोड स्थित वृंदावन गार्डन के सामने बीआरटीएस कॉरीडोर की है। हालांकि आसपास के लोगो की मदद से युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुचाया गया था, लेकिन वहां डॉक्टरों ने शुरुआती चेकअप के बाद ही उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि बीती अल सुबह करीब साढे 6 बजे सूचना मिली कि वृंदावन गार्डन के पास बीआरटीएस लेन में एक व्यक्ति घायल पडा हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरो ने उसे शुरुआती चेकअप के बाद ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक 45 साल के आसपास का है, ओर उसके पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिल सका, जिससे की उसकी पहचान जुटाई जा सके। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कि हादसा सर्विस लेन के कट पाइंट से बीआरटीएस लेन में जाते समय हुआ है, ओर संभवत टक्कर मारने वाली कार मंडीदीप की तरफ से भोपाल की तरफ जा रही थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिये भेजते हुए उसकी पहचान जुटाने की कोशिशो के साथ ही आरोपी फरार कार चालक की तलाश भी शुरु कर दी है।
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी...
बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक...
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप!
हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला...
हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर
आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है।
आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट
दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा
सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज
हरदा जिले की खास खबरे
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
Next Post
