jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

चचेरे भाई को अगवा कर मांगी 8 लाख फिरौती, पुलिस ने 12 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी समेत 5 लोगों गिरफ्तार किया 

मेरठ । मेरठ पुलिस ने कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के नंगलताशी गांव से अपह्त नौ वर्षीय बच्चे को घटना के 12 घंटे के अंदर ही सकुशल बरामद कर लिया। अपहरण के आरोप में पीड़ित के चचेरे भाई समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभाकर चौधरी ने बताया कि कंकरखेड़ा के नंगलाताशी निवासी जयसिंह का नौ साल का बेटा प्रिंस बुधवार को अगवा कर लिया था। उसे मुक्त करने के बदले आठ लाख रुपए फिरौती मांगी गई थी।  एसएसपी के अनुसार, पुलिस और अपराध शाखा की टीम ने घटना के 12 घंटे के अन्दर बच्चे को लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड स्थित जाकिर कॉलोनी के एक मकान से सकुशल बरामद कर लिया। एसएसपी ने बताया कि प्रिंस के चाचा के बेटे रजत (23) ने अपने चार दोस्तों जुनैद (21), इरशाद (20), शुऐब (32), जुबैर (21) के साथ मिलकर उसे अगवा किया था। पुलिस ने सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।