jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

बेवफा ने आशिक से करवाई पति का हत्या, पति प्रेम संबंधों में बन रहा था रुकावट

नागौर। राजस्थान के नागौर में एक बेवफा पत्नि ने अपने प्रेम संबंधों में रुकावट बन रहे पति की अपने प्रेमी से निर्मम हत्या करवा दी है पुलिस ने मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है। बग्गड़ गांव की महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करवा दी। इसके बाद वारदात छिपाने के लिए उसको सडक़ से घसीटकर हाईवे किनारे एक खेत में बनी खाई में भरे पानी में पटक दिया। हालांकि मामला दबाया नहीं जा सका और पुलिस ने महज 24 घंटे में वारदात का खुलासा कर दिया। युवक चंपालाल बावरी का शव मिलने के बाद डीएसपी नंदलाल सैनी और पादू थानाधिकारी ने मृतक चंपालाल बावरी का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। मौके से अहम सबूत जुटाते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी रामचन्द्र जाट और मंजू से गहनता से पूछताछ की तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस का कहना है कि मृतक चंपालाल की पत्नी मंजू और रामचन्द्र जाट के बीच पिछले 3-4 साल से अवैध संबंध हैं। इसके चलते मृतक चंपालाल प्रेम संबंधों में रोड़ा अटका रहा था। फिर पत्नी मंजू ने अपने प्रेमी रामचन्द्र के साथ मिलकर योजना बनाकर पति चंपालाल बावरी को शराब पिलाई। फिर आरोपी युवक उसे अपने साथ सुनसान जगह लेकर गया और मारपीट की। फिर पानी की खाई में पटककर मौत के घाट उतार दिया।

- Install Android App -

पुलिस का कहना है कि चंपालाल की हत्या करने के बाद आरोपी प्रेमी ने इस बात की जानकारी मंजू को दी। फिर दोनों ने खुशी में रातभर जश्न मनाया। आरोपी पत्नी अक्सर अपने प्रेमी से मिला करती थी। इस बात की जानकारी जब पति को लगी तो दोनों के बीच आए दिन झगड़े होने लगा। इस बात से परेशान महिला ने फिर प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। एक फरवरी की शाम ग्राम सरहद बग्गड़ हाईवे के पास सुनसान जगह पर खाई में शव मिलने की सूचना मिली थी। इस पर तत्काल थानाधिकारी और डीएसपी मौके पर पहुंचे। ग्राम बग्गड़ के ग्रामीणों की मौजूदगी में शव की पहचान करवाई गई। बग्गड़ निवासी चंपालाल (30) पुत्र कमाऊराम बावरी के रूप में पहचान हुई। फिर चंपालाल के परिजनों द्वारा 2 फरवरी को  रिपोर्ट पेश की गई। उनका कहना था कि घर से दिहाड़ी का कहकर निकले चंपालाल का शव बग्गड़ गांव की सरहद में मिला है।