jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

खंडवा नगर निगम की महिला क्लर्क का कत्ल, पानी की टंकी में मिली लाश

खंडवा नगर निगम में पदस्थ महिला क्लर्क की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम रजनी मासरे है। 27 साल की रजनी की लाश उसके ही घर में पानी की टंकी में मिली। वो यहां किराये पर मकान ले कर रह रही थी। बताया जा रहा है कि युवती का रिश्ता तय हो चुका था। मंगलवार को उसकी सगाई होनी थी। लेकिन उससे 2  दिन पहले ही उसका मर्डर हो गया।

- Install Android App -

पुलिस ने हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई है। एक दिन पहले युवती की स्कूटी घर से कुछ दूरी पर मिली थी। रिश्तेदारों ने संपर्क किया, तो मोबाइल बंद आ रहा था। घर बंद होने से पड़ोसियों को शक हुआ।  माँ बेटी को देखने के लिए खंडवा आई थीं। शनिवार को पुलिस और  मां बसंती मकान पर पहुंचीं। उन्होंने घर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुला, तो शक हुआ पीछे के दरवाजे से घर में घुसे। कमरे के अंदर खून बिखरा पड़ा था। देखा, तो पानी की टंकी से खून के निशान थे। तलाशी में पानी की टंकी में युवती का शव मिला। घटनास्थल पर एसपी विवेकसिंह समेत आला अधिकारी पहुंचे। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने कमरे में हत्या करने के बाद लाश को टंकी में फेंका गया है।