jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 7 गाय और 4 बछड़े, टिमरनी पुलिस ने तस्करी की कोशिश नाकाम की गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम आयोजित मप्र संयुक्त किसान मोर्चा की सिवनी मालवा में महाबैठक, 25 संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का लिया फैसल... एसडीएम विजय राय ने किया निरीक्षण, बोले- हॉस्पिटल के पीछे से अतिक्रमण हटेगा तभी शुरू होगा निर्माण वृद्धा आश्रम में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, महिला भजन मंडल की भजनों ने बांधा समां सेंट्रल बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, छात्रों को बताया साइबर ठगी से बचने का तरीका राधा अष्टमी पर बी जमानी में निकली भव्य डोल,बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बैड़ी की राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई—दुकान निलंबित, विक्रेता पर FIR

विद्युत सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर सहायक प्रबंधक निलंबित

भोपाल : मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने संचारण संधारण संभाग विदिशा के शमशाबाद वितरण केंद्र में पदस्थ सहायक प्रबंधक श्री पजन गंगेले को विद्युत लाइनों पर कार्य के दौरान अधीनस्थ कर्मचारियों से सुरक्षा नियमों का पालन न कराने एवं सुरक्षा उपकरणों का उपयोग किए बिना कार्य करवाने की लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। श्री गंगेले का निलंबन अवधि में मुख्यालय संभागीय कार्यालय विदिशा रखा गया है।

- Install Android App -

 इसी प्रकार सेवा प्रदाता एजेंसी के माध्यम से विदिशा संभाग  के शमशाबाद वितरण केंद्र में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी श्री भुजबल यादव को विद्युतीय लाइनों पर कार्य में सुरक्षा नियमों का पालन न करने एवं सुरक्षा उपकरणों का उपयोग नहीं करने पर तत्काल प्रभाव से उनकी सेवाएँ समाप्त कर दी गई हैं।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री गणेश शंकर मिश्रा ने मैदानी अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि उप केंद्रों, विद्युत लाइनों के रख-रखाव कार्य में कार्मिकों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सुरक्षा साधनों का इस्तेमाल किया जाए। प्रबंध संचालक ने कहा है कि उपभोक्ता सेवा के साथ कार्मिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने मैदानी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि विद्युतीय कार्य में सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन न करने एवं सुरक्षा उपकरणों  के उपयोग में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों पर सख्त कार्यवाही की जाए।