जयपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को राजस्थान के अजमेर में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में की जा रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गौरव यात्रा के समापन पर आयोजित जन सभा को संबोधित करेंगे।
मोदी ऐसे समय में अजमेर आ रहे हैं जब राज्य में विधानसभा चुनावों की औपचारिक घोषणा होने वाली है। मौजूदा चुनावी माहौल में राज्य में प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली जनसभा होगी जिस पर सभी की निगाह है।
जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी शनिवार को दोपहर बारह बजे जयपुर हवाई अड्डे पहुंचकर अजमेर के लिए रवाना होंगे जहां वह बारह बजकर पचास मिनट पर कायड़ हैलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री एक बजे सभास्थल पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात अपराह्न करीब सवा दो बजे वापस जयपुर के लिए रवाना होंगे और तीन बजकर पांच मिनट पर वह जयपुर से दिल्ली लौट जाएंगे। इससे पहले राजे ने शुक्रवार को जनसभा की तैयारियों का जायजा लिया।
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने कहा कि सभा में प्रत्येक मंडल से एक-दो बसें जरूर आएंगी। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि सभा के लिए पार्टी की तैयारियां पूरी हैं और यह ऐतिहासिक रहेगी। राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटों के लिए इसी साल चुनाव होने हैं। उल्लेखनीय है कि राजे ने राजस्थान गौरव यात्रा की शुरुआत गत चार अगस्त को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में उदयपुर संभाग के राजसमंद जिले में चारभुजा मंदिर से की थी।
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन...
हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,,
हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ...
गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प
हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत
उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स...
पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का...
हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026
हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
