मकड़ाई समाचार हरदा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे जी की जन्म जयंती के अवसर पर समय अंजलि के रूप में कार्यकर्ता संगठन के माध्यम से बूथ विस्तार योजनाओं को मूर्त रूप प्रदान कर रहे हैं यह जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने बताया कि हरदा के बूथ विस्तारक अभियान में विधानसभा हरदा एवं टिमरनी के सभी 8 मंडलों ने संगठन को सुदृढ़ कर डिजिटल करने के लक्ष्य को प्राप्त करने में पूरी ताकत झोंक दी है।मध्यप्रदेश के सभी जिलों में भाजपा द्वारा बूथ विस्तारक योजना में सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर लगाया है। हरदा जिले के 516 बूथों में से वर्तमान में •312 बूथों में 100%, • 79 बूथों में 92%, •125 बूथों में 84% कार्य पूर्ण हो गया हे। शेष कार्य पूर्ण कर जिला पूर्ण 100% डिजिटल होने की और अग्रसर हैं। उल्लेखनीय है की आदिवासी क्षेत्र में नेटवर्क की कठिनाई के बाद भी सभी विस्तारको , ऐप संचालकों ने लक्ष्य को पाने के अधिकतम प्रयास किए है।
आज भी पार्टी के कार्यकर्ता मंडल कायदा एवं सिराली रहटगांव,खिरकिया जैसे दूरस्थ वनांचल स्थानों पर कार्य पूर्ण कर रहें है। इस कार्य में संभागीय प्रभारी पंकज ज्योति जिला प्रभारी विकास विरानी जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा हरदा विधायक एवं मंत्री कमल पटेल माननीय विधायक संजय शाह के कुशल मार्गदर्शन में हरदा विधानसभा प्रभारी देवी सिंह सांखला टिमरनी विधानसभा प्रभारी सिद्धार्थ पचोरी के सहित सभी मंडलों के प्रभारी मंडल के अध्यक्ष बूथ विस्तारक अभियान के प्रभारी एवं आईटी की दृष्टि से जिले के प्रभारी दुर्गेश राठोर विधानसभा प्रभारी मोहित सोलंकी एवं अंकित अवस्थी सहित ऐप संचालक लगातार मेहनत करते हुए कार्य को संपूर्णता की ओर ले जा रहे हैं इसी कड़ी में मोबाइल के माध्यम से जानकारी अपडेट करने में टॉप 10 विस्तारक कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी हरदा इकाई द्वारा बधाइयां दी गई।
जिनके नाम इस प्रकार हैं अंकित कनेरे टिमरनी मंडल ,विकास मालवीय रहटगांव मंडल, राजू सिरोही हंडिया मंडल ,बालकृष्ण बैरागी खिरकिया मंडल ,अंकित चोयल हरदा ग्रामीण मंडल, हिमांशु सावरे हरदा नगर मंडल, सतपाल सारण हंडिया मंडल, अनुराग सोनकर हरदा नगर मंडल ,अनिल गौर हरदा ग्रामीण मंडल, सूरज खोरे रहटगांव मंडल ,अमन कनौजिया हंडिया मंडल, अंशुल गौर हरदा ग्रामीण मंडल ने प्रमुखता से अपनी लगन और मेहनत से कार्य करते हुए अपना काम किया।

