मकड़ाई समाचार हरदा। पति- पत्नी में हुए घरेलू विवाद के बाद बीती रात पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया अजनास निवासी देवेंद्र पिता रमेश 30 साल वर्तमान में शकूर कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। बीती रात पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। नाराज देवेंद्र ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। उसके जीजा सुरेश ने देवेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
ब्रेकिंग