jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल से आए वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था की जानकारी ली महिलाओं की सुरक्षा, बाल विवाह निषेध एवं नशा मुक्ति के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न ‘हरित हरदा-समृद्ध धरा’ अभियान के तहत इमलीढाना टैंक पर वृक्षारोपण किया ब्रेकिंग: दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, 6056 वोटों से हराया भाजपा को कांग्रेस प्रत्या... हंडिया पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' जारी : फॉरेस्ट नाके से 2.247 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार! लोकतंत्र जीत गया तानाशाह हार गया : मोहन सांई  दतिया चुनाव में कांग्रेस की बढ़त से जश्न, गांधी चौक पर पटाखे-मिठाई बाटी  मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर,जनप्रतिनिधि व अधिकारी जनता से सीधे जुड़कर समस... 1.5 क्विंटल अवैध मछली और एक वाहन जब्त मध्यप्रदेश नदीय मत्स्योद्योग नियम 1972 के तहत 2 आरोपियों पर ए... माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई

बहू को खटिया से बांधकर ससुर ने किया बलात्कार, रोती-चिल्लाती रही महिला

घटना के वक्त सास व ननद खेत पर गाय-भैसों के लिए चारा लेने गई थी और उसके पति व देवर अपने-अपने काम पर गए थे

मकड़ाई समाचार मुरैना। कैलारस थाना क्षेत्र में समाज को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां ससुर ने बहू के हाथ खटिया से बांध दिए और उसके साथ बलात्कार किया। महिला ने अपने मायके पहुंचकर घटना से अपने पिता व भाई को बताया तब उनके साथ पहुंचकर कैलारस थाने में रिपोर्ट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

- Install Android App -

पुलिस के अनुसार 20 वर्षीय महिला ने कैलारस थाने में रिपोर्ट की है कि घटना 5 फरवरी की सुबह 11 बजे की है। महिला घर में अकेली थी। उसकी सास व ननद खेत पर गाय-भैसों के लिए चारा लेने गई थी और उसके पति व देवर अपने-अपने काम पर गए थे। महिला अपने घर में बर्तन साफ कर रही थी तभी उसका ससुर वहां आया और पीछे की तरफ से जबरदस्ती उठाकर कमरे में ले गया। खटिया पर उसे पटक दिया। फिर ससुर ने बहू के दोनों हाथों को अपनी साफी से बांध दिया और उसके साथ जबरदस्ती गलत काम किया।

रोती-चिल्लाती रही महिला

महिला रोती और चिल्लाती रही। बाद में उसे धमकी दी कि यदि ये बात किसी को बताई या पुलिस में रिपोर्ट की तो जान से खत्म कर दूंगा। महिला ने बताया कि फिर मैंने डर के कारण ये बात किसी को नहीं बताई। जब घर वाले सो गए तो मैंने अपने पापा को फोन करके ये सारी बात बताई। फिर मैं सुबह अपने मायके चली गई। मुझे डर था कि मैं अपने पति को बताऊंगी तो वो यकीन नहीं करेंगे इसलिए मैंने ये बात अपने पति को नहीं बताई थी। मायके वालों के समझाने पर अपने भाई व पिता के साथ पहुंचकर थाने रिपोर्ट की।