jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट हंडिया : चारों धाम और बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे खत्री परिवार के सदस्य,,, एसडीएम कार्यालय को स्वतंत्रता दिवस पर मिला तृतीय पुरस्कार   हरदा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण की जगह फहराया गया तिरंगा, CM राइज स्कूल में भी सामने आया मामला पिछले... अखंड भारत संकल्प दिवस 14 अगस्त पर रहटगाँव में स्थायी ध्वज एवं अखंड भारत चौक की स्थापना भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण , द... हरदा जिले की हलचल न्यूज अपडेट 15 अगस्त 2026 शनिवार

भोपाल में गिरफ्तार आतंकियों के तार कोलकाता से जुड़े, जांच के लिए पश्‍चिम बंगाल जाएगी पुलिस

मकड़ाई समाचार भोपाल। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में कहा कि सायबर सेल सक्रियता पूर्वक कार्य कर रही है। भोपाल से पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों के तार कोलकाता से जुड़ रहे हैं। इसकी जांच के लिए पुलिस आज ही कोलकाता रवाना हो रही है। संदिग्धों के पास एक वीडियो और मिला है जिसमें पेट्रोल बम बनाने की विधि है। संदिग्धों को फंडिंग व दूसरी सहायता पहुंचा रहे दो और स्थानीय लोगों की भी जांच की जा रही है।

- Install Android App -

मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखने का आग्रह नेता प्रतिपक्ष और अन्य सदस्यों से करेंगे। यदि चाहेंगे तो उनके भी टिकिट बुक कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल के साथियों के साथ आज ‘द कश्मीर फाइल’ फिल्म देखेंगे। नेता प्रतिपक्ष से अनुरोध है कि वे भी अपने साथियों के साथ ‘सत्य का साक्षात्कार’ करें।

गृहमंत्री ने कहा कि घर-घर चलो अभियान अंतर्गत कांग्रेस पांच राज्य में घर पहुंच गई है। अब अभियान को बढ़ाकर शीघ्र ही शेष दो राज्य में भी कांग्रेस घर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि दिग्विजयसिंह से प्रेरणा लेना चाहिए सोनिया, राहुल और प्रियंका को 2003 में चुनाव हारने के बाद न उन्होंने चुनाव लड़ा और न पद स्वीकार किया। 5 राज्यों में चुनाव हारने पर जिम्मेदारी आपने ली और इस्तीफे राज्यों के अध्यक्षों के क्यों?