jhankar
ब्रेकिंग
गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण

योजना जानकारी प्रचार-प्रसार मेले में 4 गांवों के 190 लोगों ने लिया भाग

मकड़ाई समाचार हंडिया। सिनर्जी ग्राम सिनर्जी संस्थान हरदा के द्वारा ग्राम चिराखान, तहसील हंडिया मै योजना जानकारी मेला लगाया गया। जिसमे 4 ग्राम पंचायत नयापुरा, साल्याखेड़ी, सिगोन,मंगरुल, के 60 युवा साथी व 130 समुदाय के लोगों ने कृषि विभाग, नेहरू यूवा केंद्र, चाइल्ड लाइन की योजनाओं के बारे मै जानकारी प्राप्त की साथ ही योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर समुदाय के साथियों ने अपनी अपनी समस्याओं पर आवेदन भी लिखने सीखे। और अपनी समस्याओ को विभाग के समक्ष रखा। नेहरू यूवा केंद्र से स्वयं सेवक विशाल चौहान, आरती भिलाला, हेमलता मंडराई सामिल रहे। कृषि विभाग से सामिल रहे अनिल कुमार मलगाया ने नरवाई ना जलाने को लेकर व नरवाई जलाने से नुकसान के बारे मै बताया।

- Install Android App -

रसायन का छिड़काव कम कैसे हम कम कर सकते है। क्योंकि इससे हमारे शरीर व खेत को भी काफी नुकसान होता है। जिससे खेत की उर्वरक शक्ति नष्ट होती है। युवलाय से शामिल रहे समन्वयक शेख नासिर जिन्होंने युवाओ के सपने से जुड़े रास्ते व आने पाचवे स्थान को समझाते हुए बताया कि हमारे सपने हम कैसे भून सकते है। उसके लिए युवलाय मैं समय समय पर एक्सपोजर,इंटरन शिप,फील्ड विजिट,विभिन्न सत्र किये जाते है। मेरी जिंदगी मेरे फैसले कार्यक्रम से सामिल रहे अनिल सरयाम, शुभम धार्मिक, पायल, दीपक जिसमे से अनिल जी सरयाम के द्वारा युवाओ को बताया गया कि हमारी जिंदगी मैं हम बेहतर निर्णय कैसे ले सकते है। उस पर हम विशेष सत्र आयोजित करते है जो 30 सत्र होते है। जिनके माध्यम से आप अपनी असल जिंदगी के निर्णय लेने की प्रक्रिया को सिख सकते है।

चाइल्ड लाइन हरदा से आरिफ खान व दिव्या मंडलोई जी शामिल रहे। आरिफ जी के द्वारा बताया गया कि 18 साल के कम उम्र के बच्चों को किसी भी तरह की कोई भी संमस्या या मदत की जरूरत होती है तो आप चाइल्ड लाइन नम्बर 1098 पर कॉल करके मदत मांग सकते है। और यह नंबर टोल फ्री नंबर होता है। दिव्या मंडलोई के द्वारा बताया गया कि लड़कियों की कम उम्र मैं शादी होने से शारारिक व मानसिक नुकशान होता है। और बाल विवाह करना कानून अपराद है। यदि बाल विवाह या बाल मजदूरी कराई जाती है तो आप 1098 पर कॉल कर सकते है। दिव्या जी के द्वारा कॉल टेस्टिंग भी गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे युवालय से अशोक पटेल, संजू पटेल, विष्णु और सिनर्जी ग्राम कार्यक्रम से जितेंद्र महेनदिया व गणेश नारगावे शामिल रहे।