jhankar
ब्रेकिंग
अवैध खनन रोकने के लिए हरदा प्रशासन का नया प्लान, सोलर CCTV से होगी चौबीसों घंटे निगरानी मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी रोशन कर गए प्रभात तिवारी, : नेत्रदान से दिया मानवता का संदेश मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

दिव्यांगजनों को निःशुल्क कैलिपर्स और कृत्रिम अंग वितरण हेतु 3 जून को खिरकिया में लगेगा शिविर

हरदा : भारत सरकार की एडीआईपी योजना के अंतर्गत हरदा जिले के पात्र दिव्यांगजनों को निःशुल्क कैलिपर्स एवं कृत्रिम हाथ-पैर वितरित करने के लिए एक से 3 जुलाई तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान एलिम्को कानपुर द्वारा अधिकृत एस.आर. ट्रस्ट रतलाम के माध्यम से मोबाइल वर्कशॉप में दिव्यांगजनों के ऑन द स्पॉट नाप लेकर उपकरण तैयार किए जाएंगे और शिविर स्थल पर ही वितरित किए जाएंगे।

शिविर में सिविल सर्जन कार्यालय द्वारा लैपटॉप सहित कर्मचारी तैनात कर मौके पर यूडीआईडी कार्ड जायेंगे साथ ही शिविर स्थल पर ही आय प्रमाण पत्र बनाने की व्यवस्था भी की गई है। उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री कमलेश सिंह ने बताया कि दिव्यांगजनों को निःशुल्क कैलिपर्स व कृत्रिम अंग प्रदाय करने हेतु 3 जुलाई को जनपद पंचायत खिरकिया में शिविर आयोजित किया गया है।

- Install Android App -

उप संचालक श्री सिंह ने बताया कि शिविर में यूडीआईडी कार्ड, आधार कार्ड, समग्र आईडी, फोटो एवं आय प्रमाण पत्र (22 हजार मासिक से कम) लेकर उपस्थित होना अनिवार्य है। जिला शिक्षा अधिकारी एवं महिला बाल विकास विभाग को निर्देश दिए गए हैं

कि वे शासकीय व अशासकीय विद्यालयों एवं आंगनबाड़ियों में पंजीकृत दिव्यांग बच्चों को शिविर में उपस्थित कराना सुनिश्चित करें। ग्राम पंचायत सचिव व वार्ड प्रभारियों को दिव्यांगजनों को शिविर तक लाने की जिम्मेदारी दी गई है।