jhankar
ब्रेकिंग
पिनेकल एकेडमी में गूंजा वंदे मातरम्, एबीवीपी ने कराया भारत माता पूजन एवं आरती हरदा की बालिका से दुष्कर्म का आरोपी 8 महीने से था फरार, दिल्ली में पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा गोदाम से मूंग चोरी का बड़ा खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी अभिरक्षा में अपैक्स बैंक के प्रशासक 13 अगस्त को लेंगे बैठक, करेंगे काम की समीक्षा शासकीय पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित हरदा | 13 अगस्त 2026 की खास खबरों की एक झलक हंडिया : हरियाली अमावस्या पर खेडी नीमा में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश, निकली कलश व तिरंगा यात्र... _सुबह देश-विदेश की बड़ी खबरें - 13 अगस्त 2026, गुरुवार_ 🇮🇳 पत्नी से विवाद के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, इलाज के दौरान मौत हरदा में गांजे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 20 ग्राम गांजा व बाइक जब्त

हरदा | 13 अगस्त 2026 की खास खबरों की एक झलक

ITI में आज लगेगा ‘युवा संगम’ रोजगार मेला

हरदा जिले के ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को नौकरी और स्वरोजगार के मौके देने के लिए सरकारी ITI में आज 13 अगस्त को एक दिवसीय रोजगार मेला लगेगा।

समय : सुबह 11 बजे से शुरू

कौन आ सकता है : 18 से 35 साल तक के 5वीं से ग्रेजुएट तक पढ़े युवा

क्या होगा : तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर कंपनियां भर्ती करेंगी

क्या लाना है : सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी, फोटो आईडी, समग्र आईडी और 4 पासपोर्ट साइज फोटो

जिला रोजगार अधिकारी लक्ष्मण सिंह सिलोटे ने युवाओं से इसमें भाग लेने की अपील की है।

वीर दुर्गादास जयंती पर कल मंडी बंद, नीलामी शुक्रवार से

- Install Android App -

हरदा कृषि उपज मंडी में बुधवार को हरियाली अमावस्या के कारण नीलामी नहीं हुई थी।

गुरुवार को वीर दुर्गादास जयंती की वजह से भी मंडी बंद रहेगी।

अब नई फसल की नीलामी शुक्रवार से शुरू होगी।

मंडी सचिव महेश पाटिल ने किसानों से कहा है कि छुट्टी के दिनों में मंडी न आएं, शुक्रवार से नियमित नीलामी होगी।

17 अगस्त को निकलेगी ‘हर हर महादेव’ कावड़ यात्रा

सावन के आखिरी सोमवार 17 अगस्त को क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए हर हर महादेव कावड़ यात्रा निकाली जाएगी।

शुरुआत : सुबह 8 बजे हंडिया से नर्मदा जल लेकर

समापन : हरदा के गुप्तेश्वर मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक

यात्रा की तैयारी को लेकर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में राधेश्याम सिरोही, लक्ष्मीनारायण पटेल, महेश पटेल, गोविंद व्यास सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।