jhankar
ब्रेकिंग
पिनेकल एकेडमी में गूंजा वंदे मातरम्, एबीवीपी ने कराया भारत माता पूजन एवं आरती हरदा की बालिका से दुष्कर्म का आरोपी 8 महीने से था फरार, दिल्ली में पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा गोदाम से मूंग चोरी का बड़ा खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी अभिरक्षा में अपैक्स बैंक के प्रशासक 13 अगस्त को लेंगे बैठक, करेंगे काम की समीक्षा शासकीय पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित हरदा | 13 अगस्त 2026 की खास खबरों की एक झलक हंडिया : हरियाली अमावस्या पर खेडी नीमा में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश, निकली कलश व तिरंगा यात्र... _सुबह देश-विदेश की बड़ी खबरें - 13 अगस्त 2026, गुरुवार_ 🇮🇳 पत्नी से विवाद के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, इलाज के दौरान मौत हरदा में गांजे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 20 ग्राम गांजा व बाइक जब्त

अपैक्स बैंक के प्रशासक 13 अगस्त को लेंगे बैठक, करेंगे काम की समीक्षा

हरदा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाये जाने के निर्णय के क्रम में मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित भोपाल अपैक्स बैंक प्रशासक  महेन्द्रसिंह यादव 13 अगस्त गुरूवार को हरदा आयेंगे।

अपैक्स बैंक भोपाल द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार  यादव 13 अगस्त गुरूवार को शाम 5 बजे जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित मुख्य शाखा हरदा और बैंक से संबद्ध पैक्स समितियों की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद शाम 6ः30 बजे भाजपा कार्यालय हरदा में जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों से भेंट करेंगे।

- Install Android App -

किसान कल्याण बैठक में सहकारी बैंको और पैक्स समितियों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले की सहकारी समितियों से अधिक से अधिक किसानों को जोड़ना और शासन की विभिन्न किसान कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुँचाना है। प्रशासक यादव बैठक में केसीसी वितरण, अल्पकालीन फसल ऋण, भण्डारण, खाद बीज वितरण, डिजिटल लेनदेन और पैक्स के सुदृढ़ीकरण जैसे बिन्दुओं पर चर्चा करेंगे।

साथ ही बैंकों में किसानों को समय पर और पारदर्शी तरीके से ऋण उपलब्ध कराने की स्थिति की भी समीक्षा की जाएगी। कृषक कल्याण वर्ष के तहत राज्य सरकार सहकारिता को कृषि क्षेत्र की रीढ़ मानकर काम कर रही है। अपैक्स बैंक प्रशासक के इस दौरे से जिले में सहकारी बैंकिंग व्यवस्था और मजबूत होने के साथ ही किसानों को कम ब्याज पर ऋण और अन्य सुविधाएं सहजता से उपलब्ध हो सकेंगी।

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अधिकारियों को निर्देश दिये गये है कि बैठक के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर लें और जिले की सभी पैक्स समितियों के प्रतिनिधि समय पर उपस्थित हों।