jhankar
ब्रेकिंग
मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ...

नर्मदापुरम: जेल से जमानत पर बाहर आए बदमाश ने BJP नेता पर किया प्राणघातक हमला, तीन पर केस दर्ज

इटारसी। नाला मोहल्ले में जेल से जमानत पर बाहर आए एक बदमाश ने भाजपा नेता पर प्राणघातक हमला कर दिया। आरोपी ने धारदार हथियार से हमला किया। मामले में पुलिस ने आरोपी रहीम उर्फ पोटा पिता रमजान को घटना के कुछ देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो आरोपी आशु पिता रसीद और राजा पिता जावेद, सभी निवासी चिश्तिया नगर नाला मोहल्ला फरार हैं।

- Install Android App -

पुलिस के अनुसार मामला अड़ीबाजी का बताया जा रहा है। आरोपी एरिया में दुकान चलाने के एवज में भाजपा किसान मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी संजय राठौर से पैसे की मांग करते थे। मना करने पर कल रात उन्होंने एकराय होकर उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने राजेश पिता अनोखीलाल राठौर 45 वर्ष की शिकायत पर तीनों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया है। टीआई गौरव सिंह बुंदेला के अनुसार इन पर अजमानती धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

घटना के बाद सामाजिक लोगो एवं भाजपा नेताओं में आक्रोश व्याप्त है।