ब्रेकिंग
टिमरनी: एस.डी.ई.आर.एफ. ने टिमरनी फॉरेस्ट डिपो में आम नागरिकों को दिया नागरिक सुरक्षा का प्रशिक्षण Harda: पुलिस, राजस्व व खनिज विभाग का दल अवैध उत्खनन रोकने की कार्यवाही करें! कलेक्टर श्री जैन ने बैठ... लव जिहाद हंडिया : 16 साल की किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया 27 साल का अफराज, भेरूंदा में पकड़ाया, ... हरदा: छिदगांव मेल में बांस मेला व प्रदर्शनी सम्पन्न, कलेक्टर श्री जैन बोले बांस उत्पादों के विक्रय क... हरदा: बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की सेम्पलिंग नियमित रूप से की जाए! कलेक्टर श्री जैन ने बैठ... हंडिया: हरदा में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा को लेकर हंडिया में भाजपा ने बैठक कर बनाई रणनीति, क्या बोले... Sirali: असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर में मूर्तियों को किया खंडित सिराली पुलिस ने FIR दर्ज की! आरोपिय... मगरधा: गरीब आदिवासियों को मालगुजार ने वर्षों पहले रहने खाने को दी जमीन , अब मालगुजार की चौथी पीढ़ी न... हंडिया: हंडिया की नालियों में नहीं हंडिया की सड़कों पर बहता है गंदा पानी।पुख़्ता इंतजाम नहीं होने से ... Harda BIG news: लोगों के ऊपर गंदगी डालकर पैसे लूटने वाले नायडू गैंग का मुख्य आरोपी आकाश पिता गोपी ना...

Aadhar Card:आधार कार्ड में संशोधन करना हुआ आसान, अब घर बैठे ऑनलाइन करे पता अपडेट, देखे पूरी जानकारी

आधार कार्ड हमारे लिए बहुत ही जरूरी दस्तावेज है। सरकार द्वारा देश भर के नागरिकों के आधार कार्ड बनाए जाते हैं। आधार कार्ड बन जाने के बाद इसमें किसी भी प्रकार का संशोधन करना बड़ी समस्या बन जाता है। किसी भी प्रकार के आधार संशोधन के लिए हमें आधार सेवा केंद्र जाना होता है। आधार सेवा केंद्र पर लंबी लाइनों के जरिए हमें अपना आधार संशोधन करवाना पड़ता है। इसी समस्या के समाधान हेतु UIDAI घर बैठे आधार संशोधन करने की नई सर्विस शुरू की है। इसके बारे में आज आपको इस आर्टिकल में जानकारी प्रदान की जाएगी।

*आधार अपडेट क्यों है जरूरी?*

अगर आपने अपना आधार कार्ड बनवाया है और काफी लंबे समय से इसे अपडेट नहीं किया, कई बार हमारे आधार कार्ड में फोटो मोबाइल नंबर एवं एड्रेस चेंज करने की आवश्यकता लगती है। अधिकतर आधार कार्ड में ऐड्रेस अपडेट किया जाता है। अगर हम नए पते पर शिफ्ट होते हैं, तो हमें हमारे आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज में भी एड्रेस को अपडेट करना होता है। सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सुविधाओं का लाभ लेने एवं विभिन्न योजनाओं में आवेदन फार्म जमा करने के लिए आधार अपडेट जरूरी है।

*इन लोगो को करना होगा आधार कार्ड अपडेट*

- Install Android App -

वैसे तो आधार अपडेट करना आपकी इच्छा पर निर्भर करता है, परंतु UIDAI द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार 10 साल से अधिक समय तक आधार में किसी भी प्रकार के संशोधन नहीं करने वाले नागरिक को अपने आधार कार्ड को अपडेट करना जरूरी है एवं 5 साल से अधिक उम्र के ऐसे बच्चे जिन्होंने बाल आधार कार्ड बनवाया था, उन्हें 5 साल की आयु पूरी हो जाने के बाद अपने आधार कार्ड को अपडेट करना अनिवार्य है। इसके अलावा शादीशुदा महिला को भी अपने आधार कार्ड में पते एवं पति का नाम अपडेट करवाना अनिवार्य है।

अगर आप घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से आधार कार्ड अपडेट करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको बताई जा रही प्रक्रिया का पालन करना होगा।

1. सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2. वेबसाइट की होम पेज पर दिखाई दे रहे माय आधार वाले विकल्प पर क्लिक करिए।
3. अब आपको आधार संशोधन वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
4. दिखाई दे रहा है लॉगिन बटन पर क्लिक कर दीजिए।
5. अब आपको अपने आधार नंबर के जरिए लॉगिन प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
6. आधार अपडेट वाले विकल्प पर क्लिक करके अपडेट का प्रकार चुनिए जिस भी प्रकार का अपडेट आप अपने आधार में करना चाहते हैं। उसका चयन करना होगा।
7. अब आपको जरूरी जानकारी भरकर आधार अपडेट के लिए लगने वाले दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
8. आखिर मैं आपको आधार अपडेट शुल्क भुगतान करना होगा, जिसे आप किसी भी ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।
9. इस प्रकार आप ऑनलाइन अपने आधार कार्ड को संशोधित कर सकते हैं। आखिर में आपको अपडेट क्रमांक प्राप्त होगा। जिसे सुरक्षित रख लीजिए।
10. इस आवेदन क्रमांक की सहायता से आप अपने आधार अपडेट की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं।

वर्तमान में भारत सरकार की संस्था UIDAI द्वारा आधार कार्ड में केवल एड्रेस चेंज करने की सुविधा प्रदान की जा रही है।